Mukhtar Ansari Wife Afsha Ansari Update: डॉन मुख्तार अंसारी की ‘मोस्टवांटेड’ बीवी अफ्शां असांरी को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। वह काफी समय से फरार है और 2 शहरों की पुलिस को उसकी तलाश है। उस पर कुल 75 हजार का इनाम भी पुलिस ने रखा हुआ है। 50 हजार इनाम गाजीपुर पुलिस और 25 हजार इनाम मऊ पुलिस ने रखा है।
अफ्शां अंसारी अपने पति के जनाजे में भी शामिल नहीं हुई थी, लेकिन अब उसके पति के फातिया में शामिल होने की खबरें हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह सरेंडर कर सकती है। उसके परिवार वाले, दोनों बेटे-बहू और पति के भाई सांसद अफजाल अंसारी भी यही चाहते हैं कि वह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दे। परिवार कोशिशों में जुटा है कि वह पुलिस के सामने आ जाए।
उमर अंसारी परिवार को साथ लाने की कोशिशों में
सूत्रों के मुताबिक, मुख्तार अंसारी का छोटा बेटा उमर अंसारी परिवार को एकजुट करने की कोशिश कर रहा है। उमर और उसकी भाभी निकहत अंसारी कासगंज जेल में बंद अब्बास अंसारी से मिल चुके हैं। अब्बास ने सुप्रीम कोर्ट में पैरोल के लिए अर्जी डाली हुई है, जिस पर 9 अप्रैल को सुनवाई होगी।
10 अप्रैल को मुख्तार अंसारी का फातिया है। उमर अपनी फरार मां आफ्शां को भी सामने लाने की कोशिश में है। वह चाहता है कि 10 अप्रैल को पूरा परिवार सामने हो। उमर अंसारी ने मीडिया से बातचीत में भी कहा था कि मां जनाजे में नहीं आ पाई, लेकिन मेरी कोशिश रहेगी और मां-भाई दोनों पिता मुख्तार अंसारी के फातिया में शामिल हों।
अफ्शां अंसारी को कोर्ट ने घोषित कर रखा भगोड़ा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने भी अफ्शां अंसारी से मीडिया के जरिए घर आने की अपील की है, ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके। मुख्तार के फातिया में शामिल होकर उसकी आत्मा को शांति प्रदान की जा सके। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्दी ही सामने आ सकती है।
बता दें कि अफ्शां अंसारी के खिलाफ जमीन की फर्जी खरीद फरोख्त, जमीनों पर कब्जा, रसूख का इस्तेमाल कर धमाकाना जैसे कई मामलों में गाजीपुर, मऊ, लखनऊ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हैं। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है और उसका सुराग देने वाले को 75 हजार का इनाम देने की घोषणा भी की गई है।
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
2 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
5 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
6 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
8 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
17 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
18 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
19 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines