Mukhtar Ansari Convicted in 14 Years Old Gangster Act Case In Ghazipur MP MLA Court: गाज़ीपुर की एक अदालत ने गुरुवार को गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में दोषी ठहराया। यह मामल 2009 में गाजीपुर पुलिस ने उनके खिलाफ दर्ज किया गया था। सजा का ऐलान शुक्रवार को गाजीपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट करेगी।
मेन केस में अदालत ने कर दिया था बरी
दरअसल, 19 अप्रैल 2009 को कपिल देव सिंह हत्याकांड और 24 नवंबर 2009 को मीर हसन अटैक केस में गाजीपुर के करंडा थाने में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आरोप लगा था कि कपिल देव सिंह की हत्या और मीर हसन पर हुए हमले में मुख्तार अंसारी ने साजिश रची थी। हालांकि मुख्य केस में पुलिस सबूत पेश नहीं कर पाई थी। आखिरकार अंसारी को अदालत ने 2011 और 2023 में दोनों मामलों में बरी कर दिया था। बाद में गाजीपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने उन्हें इस मामले में दोषी पाया।
मुख्तार अंसारी के वकील लियाकत अली ने बताया कि शुक्रवार को कोर्ट हमारी दलील सुनेगी। इसके बाद सजा का ऐलान करेगी। हम कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे। जरूरत पड़ेगी तो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। हमें उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।
दो मामलों में मुख्तार को हो चुकी है सजा
मुख्तार अंसारी लगातार तीसरे गैंगस्टर मामले में दोषी करार दिए गए हैं। अप्रैल 2023 में अंसारी को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) नेता नंदकिशोर रूंगटा के अपहरण और फिर 2005 में भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामलों में दोषी ठहराया गया था और 10 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी।
जून 2023 में उत्तर प्रदेश की वाराणसी अदालत ने भी अंसारी को दोषी ठहराया और उन्हें 32 साल पुराने अवधेश राय की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जिनकी उनके भाई और पूर्व विधायक अजय राय के घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें: समुद्र में मौत बनकर आई व्हेल, सर्फिंग कर रहे शख्स को 30 फीट नीचे तक खींचा, सामने आया VIDEO
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
11 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
13 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
16 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
17 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
17 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
19 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
20 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
20 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
20 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines