Paras Nath Rai vs Afzal Ansari Ghazipur: भाजपा ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की। इस सूची में गाजीपुर लोकसभा सीट के उम्मीदवार का भी ऐलान हुआ है। भाजपा ने इस सीट से पारसनाथ राय को चुनावी रण मे उतारा है, जो डॉन मुख्तार अंसारी के सांसद भाई अफजाल अंसारी को टक्कर देगा।
इस मुकाबले की वजह से गाजीपुर सीट हॉट सीटों में शामिल हो गई है। हॉट सीट इसलिए भी है कि पिछले दिनों डॉन मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में मौत हो गई थी। उन दिनों गाजीपुर काफी सुर्खियों में रहा था। डॉन के भाई अफजाल अंसारी INDIA गठबंधन की ओर समाजवादी पार्टी की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। आइए जानते हैं कि पारस नाथ राय कौन है?
पारस नाथ राय जम्मू LG के करीबी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पारस नाथ राय भाजपा के दिग्गज नेताओं में से एक हैं, लेकिन वे कभी चुनाव नहीं लड़े। वे जम्मू कश्मीर के LG मनोज सिन्हा के काफी करीब हैं। मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज से प्रबंधक हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्य हैं। वे विशेष रूप से एजुकेशन सेक्टर से जुड़े हैं और गाजीपुर के ही रहने वाले हैं। क्षेत्र के मनिहारी ब्लॉक में जखनियां (सुरक्षित) विधानसभा के तहत आने वाले गांव सिखडी में उनका घर है। पारस नाथ RSS के सेवक रहे हैं। विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री रहे। वर्तमान में वे RSS के संपर्क प्रमुख हैं। वे जंगीपुर क्रय विक्रय संघ के अध्यक्ष भी हैं।
यह भी पढ़ें:अखिलेश यादव की सपा का मेनिफेस्टो लॉन्च, जनता से ढेरों वादे किए
गाजीपुर से यह लोग भी थे टिकट दावेदार
बता दें कि उत्तर प्रदेश की हॉट लोकसभा सीट गाजीपुर से जम्मू कश्मीर के LG मनोज सिन्हा अपने लिए टिकट मांग रहे थे। इसके अलावा वे अपने बेटे अभिनव सिन्हा को भी यहां से चुनाव लड़वाना चाहते थे। कृष्णानंद राय की पत्नी अलका सिन्हा भी इस सीट से टिकट मांग रही थीं, लेकिन भाजपा हाईकमान ने पारस नाथ राय पर भरोसा जताया है।
यह भी पढ़ें: रामदेव जी आपकी माफी स्वीकार नहीं! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
14 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
17 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
19 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
20 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines