---विज्ञापन---

अखिलेश यादव की सपा का मेनिफेस्टो लॉन्च, जनता से ढेरों वादे किए

Samajwadi Party Manifesto 2024: अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना मेनिफेस्टो लॉन्च कर दिया है, जिसमें जनता से ढेरों वादे किए गए हैं। मेनिफेस्टो तैयार करने के लिए जनता से ही सुझाव मांगे गए थे। देखें जनता से सपा ने क्या वादे किए?

---विज्ञापन---

Samajwadi Party Manifesto 2024: उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। लखनऊ स्थित पार्टी के ऑफिस में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अखिलेश यादव ने मेनिफेस्ट की घोषणा की। पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही कांग्रेस पहले ही अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।

अब समाजवादी पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है, जिसमें पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग पर फोकस रखते हुए कई बड़े ऐलान और वादे किए गए हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया गया था, जिसमें मेनिफेस्टो को लेकर सुझाव मांगे गए थे। इन्हीं सुझावों के आधार पर मेनिफेस्टो बनाकर लॉन्च किया गया है।

---विज्ञापन---

यहां पढ़ें: समाजवादी पार्टी का पूरा घोषणा पत्र

HAMARA-ADHIKAR-MANIFESTO-9TH APRIL -REVISED (1)

---विज्ञापन---

सपा के मेनिफेस्टो में अधिकारों की बात

  • जनता प्रमाण पत्र में संविधान को बचाने का अधिकारी
  • लोकतंत्र को बचाने का अधिकार
  • मीडिया की आजादी का अधिकार
  • लोकतंत्र का अधिकार
  • संतका अधिकार
  • सामाजिक न्याय का अधिकार
  • रोटी का अधिकार
  • गरीब से निकलने का अधिकार
  • जातिवादी से मुक्ति का अधिकार
  • गड्ढा मुक्त का अधिकार
  • गरीबों को भी उच्च शिक्षा मिलने का अधिकार
  • FIR कराने का अधिकार

First published on: Apr 10, 2024 01:33 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola