MP Ramgopal Yadav on Hathras Stamede: यूपी के हाथरस में मंगलवार दोपहर को भोले बाबा के आश्रम में मची भगदड़ में 123 लोगों की मौत हो गई। मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इस बीच सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने हादसे को लेकर गैर-जिम्मेदाराना बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि हादसे तो होते रहते हैं। कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है, ज़्यादा भीड़ हो जाती है। भोले बाबा से लोगों की आस्था इतनी थी जिस कारण से बड़े पैमाने पर भीड़ हुई। सरकार इसकी जांच कर रही है, यह हादसा है न कि कोई साजिश है, जैसा कि लोग कह रहे हैं। सरकार को इस प्रकार के आयोजनों के लिए एसओपी निर्धारित करनी चाहिए कि कितनी भीड़ हो और आने-जाने की व्यवस्थाएं सुरक्षा के इंतजाम और बाकी की चीजे तय करना चाहिए।
वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि इस घटना में बड़े पैमाने में जान गई इसका मुझे दुख है। ये कार्यक्रम पहली बार नहीं हुआ है ऐसे कार्यक्रम होते रहते हैं लेकिन दुखद ये है कि ऐसी घटनी घटी। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की रही। प्रशासन को हमेशा इस बात के लिए काम करना चाहिए कि कार्यक्रम अच्छे से संपन्न हो और सभी सुरक्षित आए और जाए। हमें उम्मीद है आने वाले समय में सरकार और प्रशासन इस बात का ध्यान रखेगी।
ये भी पढ़ेंः बाबा नहीं भगवान कहो…देखिए कैसे पत्रकार पर भड़की भक्त? हाथरस में 121 लोगों की मौत से भी नहीं लिया सबक
उन्होंने आगे कहा कि सरकार हर बात छुपाना चाहती है। ये बात आपसे बेहतर कौन जानता है? सरकार सिर्फ असली मुद्दा छुपाना चाहती है। सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकती। मुझे नहीं लगता कि इस घटना के पीछे कोई साजिश है। इस बीच खबर है नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हाथरस जाकर पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कांग्रेस इसको लेकर योजना बना रही है।
ये भी पढ़ेंः Hathras Stampede: बेटी-पत्नी ने गोद में तोड़ा दम, मां का मुंह कुचला…पीड़ितों की जुबानी खौफनाक मंजर की कहानी
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.4 तीव्रता का भूकंप
17 mins agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
2 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
3 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
9 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
11 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
12 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
12 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
14 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
23 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines