MotoGP Bharat Bike Race, ग्रेटर नोएडा: भारत में पहली बार ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटोजीपी भारत रेस का आयोजन होने जा रहा है। यह इवेंट 22 सितंबर से शुरू होगा और तीन दिन तक चलेगा। इस मोटोजीपी बाइक रेस में 22 देश के राइडर पार्टिसिपेट कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि मोटोजीपी रेस को देखने के लिए ग्राउंड पर लाखों लोग पहुंचेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोटोजीपी बाइक रेस के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने ग्राउंड में पहुंचेंगे। खबरें तो ये भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रेस का उद्घाटन कर सकते हैं।
बता दें कि भारत में इस रेस के होने से पर्यटन के लिए काफी बढ़ावा मिलेगा।
रेस में 22 देश के राइडर लेंगे हिस्सा
गौतमबुद्ध नगर के यमुना एक्सप्रेसवे इलाके के बुद्ध इंटरनेशनल फॉर्मूला वन ट्रैक पर होने वाले मोटोजीपी रेस में 22 देश के करीब 83 राइडर इस रेस में हिस्सा लेंगे। ऐसी उम्मीद है कि इस तीन दिन के इवेंट को देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ ग्राउंड में पहुंचेगी। आलम तो ये है कि इवेंट की टिकट के लिए लोग मारामारी कर रहे हैं। जिसे देखते हुए रेस के आयोजक सोशल साइट्स पर इवेंट की बेच रहे हैं। वहीं, इवेंट के लिए पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भर पाए हैं तो जल्दी करें, 30 सितंबर तक पा सकते हैं इतनी छूट
रेस को लेकर तैयारी
इस रेस इवेंट की सारी अपने अंतिम चरण में है। इस ट्रैक पर इंटरनेशनल कार रेसिंग इवेंट F1 पहले हो चुका है और इस ट्रैक को अब नई टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है। यह दुनिया का पांचवा ऐसा ट्रैक है जिस पर कार और बाइक रेस कराई जा सकती है और ट्रैक की यहीं खासियत विदेशी राइडरों को बेहद लुभा रही है।
ग्रेटर नोएडा में होगा इन्वेस्टर सम्मिट
बुद्ध सर्किट बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में होने वाली मोटोजीपी बाइक रेस के साथ ही ग्रेटर नोएडा में एक ऑटो इंडस्ट्री इन्वेस्टर सम्मिट भी होगा। जिसमें करीब 30 देशों से ऑटो इंडस्ट्री के डेलिगेशन शामिल होंगे। इस समिट के जरिए इन्वेस्टर्स के आगे योगी सरकार प्रदेश में इंडस्ट्री लगाने का प्रपोजल रखेगी। इससे विकास होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
15 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
15 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
20 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines