Moradabad Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण (19 अप्रैल) का मतदान जैसे-जैसे करीब आ रहा है, राजनीतिक पार्टियों में शह और मात का खेल जारी है। यूपी की एक दमदार सीट है मुरादाबाद, इस सीट पर भाजपा ने लगातार चौथी बार सर्वेश सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले सर्वेश सिंह 2009, 2014 और 2019 में बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़े थे, जिसमें से वह केवल एक बार 2014 में चुनाव जीते लोकसभा पहुंचे थे।
सपा ने क्यों काटा एस.टी हसन का टिकट?
सपा ने इस बार रुचिवीरा को अपना प्रत्याशी बनाया है, वह बिजनौर से विधायक रही हैं और बिजनौर के राजघराने से हैं। इससे पहले सपा ने डॉ. एस.टी हसन काे टिकट दिया था, उन्होंने अपना नामांकन भी कर दिया था लेकिन सीट के समीकरण देखकर पार्टी ने उनकी जगह रुचिवीरा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, बसपा ने इस बार इरफान सैफी को अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें 2019 लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा ने एक साथ चुनाव लड़ा था। इस बार यूपी में आरएलडी एनडीए के साथ चुनाव लड़ रही है।
क्रिकेटर अजहरुद्दीन भी इस सीट से बन चुके हैं सांसद
साल 1952 व 1957 में कांग्रेस से प्रो. रामसरन इसी सीट से चुनाव जीते थे। फिर 1962 के चुनाव में मुजफ्फर हुसैन, 1967 में जनसंघ के ओम प्रकाश त्यागी यहां से सांसद बने। बता दें साल 1977 में पहली बार अखिल भारतीय लोकदल का इस सीट से खाता खुला और पार्टी के गुलाम मोहम्मद खां यहां से सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2004 में डा. शफीकुर्रमान बर्क, 2009 में कांग्रेस की टिकट पर क्रिकेटर अजहरुद्दीन, 2014 में भाजपा से सर्वेश सिंह और 2019 में सपा के डॉ. एसटी हसन चुनाव जीते थे।
सीट का जातिय समीकरण
जानकारी के अनुसार इस सीट पर सबसे ज्यादा 48 फीसदी मुस्लिम वोट बैंक है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, जाट और ठाकुर, मतदाताओं की संख्या करीब 15 प्रतिशत है। जानकारों के अनुसार साल 2019 लोकसभा चुनावों में सपा-बसपा गठबंधन था, यही वजह थी कि सपा के डॉ. एसटी हसन को कुल 51 फीसदी वोट पड़े और वह चुनाव जीत गए थे। बता दें देशभर में 19 अप्रैल से पहले चरण के मतदान हैं और 4 जून को मतगणना होगी।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
7 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
8 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
11 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
11 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
13 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
13 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
15 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
17 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines