हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हिंदू समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

मुरादाबाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक को दो गोलियां मारी। मौके पर उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कटघर कोतवाली इलाके में रविवार की शाम सनी दिवाकर और मोनू दिवाकर नाम के दो बदमाशों ने हिंदू समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल चौहान को उस समय गोली मार दी, जब वह अपने घर के पास से जा रहा था। मौके पर घायल कमल चौहान को परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन कर हत्या करने वाले बदमाशों के बारे में पूछताछ की। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सनी दिवाकर और मोनू दिवाकर कमल चौहान से रंजिश रखते थे, जिसकी सूचना पहले ही पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन उसके बावजूद पुलिस ने हत्या आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया।

मृतक के ऊपर भी कई आपराधिक मामले दर्ज

इलाके के लोगों ने पुलिस को पूछताछ में जानकारी दी है कि कमल चौहान के ऊपर भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने को लेकर कमल चौहान की हत्या आरोपियों से दुश्मनी चल रही थी। कमल चौहान और हत्या आरोपियों का नाम इलाके में नशीले पदार्थों की बिक्री से भी जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अपना दबदबा कायम करने के लिए ही आरोपियों ने कमल चौहान की हत्या की है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में फैला तनाव

कमल चौहान की हत्या के बाद इलाके में तनाव है। मुरादाबाद में जिला अध्यक्ष की हत्या से हड़कंप मच गया था, लेकिन जैसे ही पुलिस को ये पता चला कि हत्या इलाक़े में वर्चस्व को कायम करने को लेकर हुई है, तो पुलिस ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अब्दुल्ला रेजिडेंसी को लेकर नहीं थम रहा विवाद, मेरठ के बीजेपी विधायक ने की ये मांग

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola