Husband on car bonnet video viral: यूपी के मुरादाबाद से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक कार के बोनट पर लटके युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज गति से चलती का नजर आ रही है। वहीं युवक बोनट पर लटका हुआ नजर आ रहा है। कई किलोमीटर तक चलने के बाद कार को रोका गया। इसके बाद लोगों ने कार चला रहे युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में मामला अवैध संबंधों का निकला है। फिलहाल मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
बोनट पर लटके युवक ने बताया कि उसका निकाह बिलारी के मुंडी क्षेत्र की रहने वाली महिला के साथ हुआ। दोनों पिछले 8 साल से अलग-अलग रह रहे हैं। इस बीच बुधवार को युवक ने पत्नी को कार में किसी और शख्स के साथ देख लिया। युवक ने कार रोककर बात करने की कोशिश की, लेकिन अंदर बैठे युवक ने कार चला दी। इस दौरान युवक कार को रोकने के लिए बोनट पर चढ़ गया। इस दौरान युवक ने कार नहीं रोकी। इस दौरान हाईवे पर दूसरे लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।
पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया थाने
पूरी घटना मुरादाबाद के मझोला ट्रांसपोर्ट नगर से कटघर थाना क्षेत्र के बीच हुआ। घटना का वीडियो किसी ने बना लिया। अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार का पता लगाया और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। पीड़ित युवक ने फिलहाल कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।
ये भी पढ़ेंः Dimple Yadav को जन्मदिन पर मिला अनोखा तोहफा, शख्स ने खून से 47 बार लिखा ‘संविधान’
जा सकती थी युवक की जान
वायरल वीडियो में देखा जा रहा कि युवक बोनट को पकड़े हुए कार पर लेटा है। लोग शोर मचा रहे हैं कि कार रोक लो, युवक की जान जा सकती है, लेकिन कार चालक गाड़ी को भगाता रहा। करीब पांच किलोमीटर चलने के बाद एक वाहन चालक ने ओवरटेक कर कार के आगे गाड़ी लगा दी। तब आराेपी चालक ने कार रोकी। इसके बाद युवक की जान बच सकी। इसके बाद हाईवे पर करीब 30 मिनट तक जमकर बवाल हुआ। जिस रफ्तार से कार चल रही थी अगर युवक का हाथ छूट गया होता तो उसकी जान भी जा सकती थी।
ये भी पढ़ेंः आसमान से देखें महाकुंभ का नजारा, 1296 रुपये में झटपट बुक करें हेलीकॉप्टर
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
7 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
17 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
20 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
21 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines