Aaj Ka Mausam 12 July: 15 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में लू-उमस का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

देशभर में मानसून एक्टिव है, लेकिन अब मानसून ने ब्रेक ले लिया है। देश के 70 प्रतिशत हिस्से से मानसून के बादल गायब हो गए हैं। इससे 9 राज्यों में बारिश बंद हो गई है और लू-उमस का दौर शुरू हो गया है। इस हफ्ते देश के कुछ राज्यों में बारिश होगी तो उत्तर भारत में भयंकर गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है।

Aaj Ka Mausam 12 July
1 / 7

IMD के अनुसार, इस हफ्ते उत्तर भारत के 10 राज्यों में बारिश होने के आसार नहीं हैं। क्योंकि मानसून पर ब्रेक लग गया है। इसलिए इस हफ्ते तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी रहेगी और तापमान बढ़ेगा। बारिश के लिए नए सिस्टम का इंतजार करना होगा। बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में नया मानसून सिस्टम एक्टिव होगा, तभी बारिश होगी।  

विज्ञापन

आज 15 राज्यों में बारिश की चेतावनी

आज 15 राज्यों में बारिश की चेतावनी2 / 7

IMD के अनुसार, आज 15 राज्यों में भारी बारिश होने और आंधी-तूफान आने की चेतावनी है। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। आज बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, त्रिपुरा में बादल बरस सकते हैं।

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी का अलर्ट

दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी का अलर्ट3 / 7

IMD के अनुसार, दिल्ली में इस हफ्ते बारिश होने के आसार नहीं हैं। बल्कि उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। बीते दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा 35.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा 26.6 डिग्री रहा। 2 दिन में तापमान 6 डिग्री बढ़ चुका है और अभी इसके बढ़ने की संभावना है। आज रविवार को बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन बारिश होने के आसार नहीं हैं। मंगलवार और बुधवार को कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और गुरुवार-शुक्रवार को बादल छाए रहने की संभावना है।

अगले 2 दिन मौसम कैसा रहेगा?

अगले 2 दिन मौसम कैसा रहेगा?4 / 7

IMD के अनुसार, कल 12 जुलाई दिन सोमवार को राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट रहेगा। वहीं बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। परसो 13 जुलाई दिन मंगलवार को छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, झारखंड, सिक्किम, बंगाल, असम, मेघालय, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और हिमाचल में भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर-पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम?5 / 7

IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 17 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी-पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 जुलाई तक कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा की गति, झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना है।

मध्य भारत में इस हफ्ते मौसम कैसा रहेगा?

मध्य भारत में इस हफ्ते मौसम कैसा रहेगा?6 / 7

IMD के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13 जुलाई तक बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में भी 14 से 17 जुलाई के बीच कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। आंधी-तूफान आने, बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार, झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना भी है। पश्चिम भारत में 17 जुलाई को गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं बहुत अच्छी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

पूर्वी भारत में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वी भारत में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?7 / 7

IMD के अनुसार, 17 जुलाई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है। आंधी-तूफान आने, बिजली कड़कने और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार, जो 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है) चलने की संभावना भी है। कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन