UP Crime News: उत्तर प्रदेश में बागपत के थाना सिंघावली अहीर के डोला गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई हैं। परिजनों के मुताबिक बंदरों के एक झुंड ने 6 साल की उनकी मासूम बच्ची को एक हैवान के चंगुल से बचा लिया। पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक आरोपी युवक बच्ची को लेकर मस्जिद वाली गली में मस्जिद की चौखट पर पहुंचा। यहां बच्ची को बाहर खड़ा करके अंदर चला गया और फिर तुरंत बाद बाहर आया और बच्ची को सुनसान जगह पर ले जाकर निर्वस्त्र कर रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्ची की उम्र 6 साल है और यूकेजी में पढ़ती है।
परिजनों के मुताबिक इससे पहले कि कोई अनहोनी होती बंदरों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले के बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ। और बच्ची अनहोनी का शिकार होने से बच गई। घर जाकर बच्ची ने अपने परिवार को पूरी कहानी बताई कि कैसे बंदरों ने आरोपी के चंगुल से उसे बचाया। सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी युवक बच्ची को ले जाता हुआ दिख रहा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दूधिया से दूध के रुपये दिलाने के बहाने बच्ची को बहला कर ले गया था, और फुटेज में जिस मकान के अंदर वह दाखिल हुआ, पीड़िता के परिवार ने उसे मस्जिद बताया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर बंदरों की मदद नहीं मिलती तो उनकी बच्ची के साथ बहुत बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
पिता ने बंदरों को कहा- बजंरगी
आंखों में आंसू लेकर बच्ची का पिता बंदरों को ‘बजरंगी’ कहकर सम्मान दे रहा है। पिता का कहना है कि बजरंगी ने उनकी बेटी को बचा लिया। पिता के मुताबिक आरोपी ने पीड़ित बच्ची को धमकी दी थी कि वह उसके पिता को मार देगा। उन्होंने कहा कि अगर बंदरों ने हमला नहीं किया होता तो मेरी बच्ची नहीं बचती।
हालांकि आरोपी युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मामले में पुलिस की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।
बागपत के सर्किल ऑफिसर हरीश भदौरिया ने TOI से कहा कि हमने बंदरों के प्रकरण का मामला सुना है। मामले की जांच जारी है। परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान और तलाश जारी है।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
1 hr agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
1 hr agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
2 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
3 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines