Modi Govt 9 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 30 मई को नौ साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए भारतीय जनता पार्टी 30 मई को पूरे उत्तर प्रदेश में ‘महाजनजागरण अभियान’ शुरू करेगी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना है। सिंह ने कहा, “कार्यकर्ताओं ने कहा कि हाल ही में संपन्न निकाय चुनाव में पूरे राज्य में भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक नतीजे आए हैं। इसका श्रेय राज्य की जनता और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जाता है।”
30 मई से 30 जून तक लोकसभा स्तर पर जनसभाओं का आयोजन
धर्मपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर आयोजित महासंपर्क अभियान के तहत 30 मई से 30 जून तक लोकसभा स्तर पर जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा।
और पढ़िए – वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर पीएम मोदी की क्या है प्लानिंग? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया खुलासा
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्रबुद्ध और व्यवसायी सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें सांसद, विधायक, राष्ट्रीय पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी और मंडल स्तर तक के प्रदेश पदाधिकारी टिफिन लेकर बैठक करेंगे।
भाजपा के सभी सात मोर्चों के संयुक्त सम्मेलन का होगा आयोजन
भाजपा के सभी सात मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। साथ ही विधानसभा स्तर पर केंद्र व राज्य सरकार के हितग्राहियों के सम्मेलन की भी योजना बनाई गई है। इसमें हितग्राहियों को आमंत्रित किया जाएगा।
और पढ़िए – Watch Video: शर्ट की जेब में फटा मोबाइल, धधक उठी आग, केरल का 76 वर्षीय शख्स बाल-बाल बचा
संगठन की ओर से बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ नेता घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों के पर्चे बांटेंगे।
महासंपर्क अभियान की सफलता के लिए 30 मई से पहले योजना बनाने और योजना के कार्यान्वयन के लिए एक पूर्ण रोड मैप तैयार किया जाना है। इसके लिए 20 और 21 मई को प्रत्येक जिले में जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित की जानी है और संभागीय कार्यसमिति की बैठक 22, 23 और 24 मई को होगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
2 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
3 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
8 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
16 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
16 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
22 hrs agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoझांसी की अलग-अलग नदियों में डूबने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही दिन में उजड़ गए कई परिवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines