Watch Video: शर्ट की जेब में फटा मोबाइल, धधक उठी आग, केरल का 76 वर्षीय शख्स बाल-बाल बचा
Edited By Bhola Sharma

Kerala News
Edited By Bhola Sharma

Kerala News
Watch Video: शर्ट की जेब में मोबाइल रखने वाले सावधान हो जाएं। जी हां…। केरल में कुछ ऐसा हुआ, जिससे 76 साल के एक शख्स के जान पर बन आई। उसने अपनी जेब में मोबाइल फोन रखा था। अचानक वह फट गया। फटने के बाद उसकी शर्ट में आग लग गई। समय रहते उसने आग पर काबू पा लिया और झुलसने से बच गया। केरल में मोबाइल फटने की यह एक महीने में तीसरी घटना है। 24 अप्रैल को एक बच्ची की मौत हो गई थी।
यह मामला केरल के त्रिशूर जिले का है। एक 76 वर्षीय व्यक्ति गुरुवार की सुबह मारोटिचल इलाके में एक चाय की दुकान पर चाय पी रहा था। तभी उसके मोबाइल में चिंगारी निकली। फिर धमाके के साथ मोबाइल फोन फट गया। बुजुर्ग आदमी तुरंत उछलता है। अपने चाय के गिलास को टेबल पर रखता है। अपनी जेब से फोन निकालने की कोशिश करता है। उसकी सूझबूझ ने उसे बचा लिया। फोन उसकी जेब से नीचे फर्श पर गिर गया और वह उस स्थान से दूर जाने में सफल हो गया।
கேரளாவில், டீக்கடையில் அமர்ந்திருந்த முதியவரின் சட்டை பையில் இருந்த செல்போன் திடீரென தீப்பற்றியதால் பரபரப்பு #Kerala #PhoneBlast #Fire #Mobile #Video #JayaPlus pic.twitter.com/g4csyW3tvz
— Jaya Plus (@jayapluschannel) May 18, 2023
ओल्लूर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति ने एक साल पहले एक हजार रुपए में मोबाइल खरीदा था और यह एक फीचर फोन था। अभी तक मोबाइल के डिवाइस में कोई समस्या नहीं थी। पिछले हफ्ते कोझिकोड शहर में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जहां पैंट की जेब में रखा एक मोबाइल फोन फट जाने से एक व्यक्ति झुलस गया था। इससे पहले, 24 अप्रैल को त्रिशूर की रहने वाली एक आठ वर्षीय लड़की की मोबाइल फोन का उपयोग करने के बाद विस्फोट होने से मौत हो गई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: