उन्नाव: विधायक की कार का हिट एंड रन, 1 की मौत, गाड़ी में मिली बियर की खाली कैन

यूपी के उन्नाव में एक विधायक ने हिट एंड रन किया है। इसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई। विधायक सरोज कुरील कानपुर के घाटमपुर से विधायक हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

BeFunky-collage - 2025-07-31T194531.686
विज्ञापन

यूपी के उन्नाव में एक विधायक की कार की रफ्तार देखने को मिली है। विधानसभा पास कार ने पहले ई-रिक्शा और बाइक टक्कर मारी। टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति रेलवे पुल से करीब 30 फीट नीचे जा गिरा और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान आशू गुप्ता नाम से हुई है। कार कानपुर के घाटमपुर की विधायक सरोज कुरील की है। पुलिस ने कार बरामद कर ली। कार से बियर की खाली कैन भी मिली है। पुलिस को शक है कि चालक नशे में ड्राइविंग कर रहा था। कार चालक फरार हो गया है। लेकिन पुलिस ने कार जब्त कर ली है।

क्या बोंली विधायक?

घटना के बाद घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने कहा कि गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था। वह घटना के समय लखनऊ में थीं। मृतक आशु के भाई ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। एसपी उन्नाव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

हॉस्पिटल में हुई युवक की मौत

हादसे के बाद बाइक सवार युवक रेलवे पुल से 30 फीट नीचे जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग निजी वाहन से युवक को हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक आशु भाजपा नेता का भाई बताया जा रहा है।

अपना दल से हैं विधायक

घाटमपुर विधानसभा कानपुर जिले में है। विधायक सरोज कुरील अपना दल पार्टी की टिकट पर चुनाव जीतीं थीं। अपना दल यूपी में एनडीए का हिस्सा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ