भरोसे का कत्ल; नशीला शरबत पिलाकर बच्ची का कराया रेप, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने यहां पढ़ने के लिए आने वाली 12 की लड़की से महिला ने ही दुष्कर्म करा दिया। बच्ची के चाचा का आरोप है कि महिला ने अपने दो जानकारों से बच्ची के साथ हैवानियत कराई है। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मामला मुरादाबाद के जयंतीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। यहां 12 साल की एक बच्ची परिवार की परिचित महिला चंदी बी के यहां पढ़ाई के लिए जाती थी। बच्ची के चाचा का आरोप है कि महिला ने उसकी भतीजी का दुष्कर्म कराया है। पीड़ित ने कहा कि आरोपी महिला ने बच्ची को पहले नशीली दवाई डालकर शरबत पिलाया।
इसके बाद चंदा बी के दो परिचितों फैजान और अफजाल ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के दौरान वीडियो और फोटो भी बना लिए। इसके बाद बच्ची को ब्लैकमेल करने लगे। इस मामले में थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: