देहरादून जा रही बस में नाबालिग से 6 दरिंदों ने की बर्बरता, घटना से बिगड़ी पीड़िता की मानसिक स्थिति

Dehradun Rape Case: दिल्ली से देहरादून जा रही बस में 12 अगस्त की रात 6 दरिदों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। मामले में पुलिस ने ड्राइवर-कंडक्टर समेत 6 लोगों को पकड़ा है।

Minor Girl Gangrape in Delhi-Dehradun Bus

Gangrape in Delhi-Dehradun Bus

Minor Girl Gangrape in Delhi-Dehradun Bus: दिल्ली से उत्तराखंड जा रही एक रोडवेज बस में नाबालिग लड़की के साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया। नाबालिग से इस तरह बर्बरता की गई कि उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई है। घटना का पता चलते ही पुलिस ने मामले में एक्शन लिया है। पुलिस ने मामले में बस के ड्राइवर, कंडक्टर समेत 6 लोगों को अरेस्ट किया है। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया है और उसे रिपोर्ट का इतंजार है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीड़िता यूपी के मुरादाबाद की रहने वाली है। वारदात के बाद से ही नाबालिग की स्थिति बेहद खराब नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार लड़की 12 अगस्त को दिल्ली के आईएसबीटी से उत्तराखंड रोडवेज से देहरादून पहुंची थी। आधी रात के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया था।

विज्ञापन

वहीं घटना को लेकर देहरादून एसएसपी ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। दुष्कर्म के आरोप में बस के ड्राइवर समेत 6 लोगों को अरेस्ट किया गया है। फिलहाल सभी से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ