‘देश में चुनाव कराने का कोई मतलब नहीं…’, दिल्ली एग्जिट पोल पर सपा नेता का बड़ा बयान

ST Hasan Statement on Millipur By Election: मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सपा एसटी हसन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब चुनाव कराने का कोई मतलब नहीं रह गया है। चुनाव के लिए हर हथकंडा अपनाया जा रहा है।

Milkipur Bypoll 2025

SP Leader ST Hasan

Milkipur Bypoll 2025: मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर बीजेपी और सपा आमने-सामने है। अब सबकी नजरें चुनावी नतीजों पर टिकी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव में केंद्र और यूपी सरकार पर धांधली का आरोप लगाया है। इस बीच सपा के नेता एसटी हसन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब चुनाव कराने का कोई मतलब नहीं रह गया है। हर हथकंडा अपनाया जा रहा है। देश अब लोकतंत्र से राजतंत्र की ओर बढ़ रहा है।

एसटी हसन यहीं नहीं रुके उन्होंने एग्जिट पोल पर कहा कि अगर चुनाव निष्पक्ष तरीके से हुए होते तो वहां अरविंद केजरीवाल को कोई नहीं हरा सकता। उन्होंने वो कर दिखाया जो देश में कोई नहीं कर पाया। हमें एग्जिट पोल को अंतिम फैसला नहीं मानना चाहिए।

चुनाव आयोग पर साधा निशाना

इससे पहले मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव भी केंद्र-यूपी सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साध चुके हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग मर चुका है उसे सफेद कपड़े से ढक देना चाहिए। चुनाव के दिन हमारी शिकायतों के बावजूद चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने में विफल रहा है। अखिलेश ने कहा कि मुझे संसद आना था, वरना मैं चुनाव आयोग को ढकने के लिए सफेद कपड़ा लेकर आता। इसके बाद सपा के सभी सांसदों ने हाथ में सफेद कपड़ा लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

जाति के आधार पर तैनात किए अधिकारी

अखिलेश ने आगे कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए अयोध्या में कुछ चुनिंदा अधिकारियों को तैनात किया गया था। जिनमें से तीन अधिकारी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सरकारी अधिकारियों के रिश्तेदार हैं। अखिलेश ने कहा कि अयोध्या में अधिकारियों को उनकी जाति के आधार पर तैनात किया गया था। अधिकारियों का एक बार नहीं बल्कि दो बार तबादला किया गया ताकि लोगों को उनकी जाति ध्यान में न आए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ