BJP विधायक ने जमीन पर बैठकर क्यों बेची सब्जी? सामने आया Video

BJP MLA Nand Kishor Video : गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सब्जी बेचते नजर आ रहे हैं।

BJP MLA Nand Kishor

BJP MLA Nand Kishor

BJP MLA Nand Kishor Video : गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सब्जी बेचते नजर आ रहे हैं। उन्होंने यूपी पुलिस पर निशाना साधा और कहा कि ये रेहड़ी वाले कहां जाएंगे। आइए जानते हैं कि भाजपा विधायक ने क्यों बेची सब्जी?

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने सड़क किनारे जमीन पर बैठकर सब्जी बेची। उन्होंने स्थानीय विक्रेताओं की तरह ही समान दरों पर सब्जियां बेचीं। गाजियाबाद पुलिस द्वारा जिले भर में बंद किए गए साप्ताहिक बाजारों के विरोध में विधायक ने यह काम किया।

विधायक ने पुलिस कमिश्नर पर आरोप लगाया कि कमिश्नर पैसे लेते हैं, जिसके लिए वे दरोगा को परेशान करते हैं। कमिश्नर उगाई करके पैसे चीफ सेक्रेटरी को भेजते हैं। यूपी के चीफ सेक्रेटरी अब रेहड़ीवाले और आलू वालों से पैसे लेते हैं, ये बहुत दुर्भाग्य की बात है। चीफ सेक्रेटरी को गरीबों की बद दुआ लगेगी। ये सब्जी बेचने वाले कहां जाएंगे।

उन्होंने कहा कि लोनी में एक लाख परिवार है। ये बीजेपी पर जान देने वाले लोग हैं, ये मोदी-योगी पर जान देने वाले लोग हैं। ये कहां जाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ