Milkipur By-Election : अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया। गोरखनाथ बाबा ने याचिका वापस लेने का निर्णय किया। केस वापस होने के बाद चुनाव आयोग इस सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर सकता है। आइए जानते हैं कि क्या पूरा मामला?
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के साथ यूपी उपचुनाव की तारीख का ऐलान किया, लेकिन हाई कोर्ट में लंबित केस की वजह से फैजाबाद की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव रुक गया। इस बीच खबर आ रही है कि भाजपा के तेजतर्रार नेता और पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने हाई कोर्ट से दाखिल अपनी याचिका को वापस लेने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें : किसने HC में दाखिल की याचिका, जिससे मिल्कीपुर उपचुनाव रुका; कौन हैं गोरखनाथ बाबा?
क्या है पूरा मामला?
चुनाव आयोग ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट के लिए चुनावी शेड्यूल नहीं जारी किया। पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने हाई कोर्ट में अवधेश प्रसाद के खिलाफ याचिका दाखिल की है। इस याचिका के जरिए कहा गया है कि मिल्कीपुर चुनाव के नामांकन के दौरान अवधेश प्रसाद द्वारा दाखिल किए गए हलफनामा नोटरी की डेट एक्सपायरी थी, लेकिन उनका नॉमिनेशन नहीं रद्द हुआ। इसे लेकर उन्होंने HC में चुनौती दी।
यह भी पढ़ें : अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर अचानक क्यों रुका उपचुनाव, चुनाव आयोग ने क्यों नहीं की घोषणा?
यूपी की इन 9 सीटों पर होंगे उपचुनाव
चुनाव आयोग ने यूपी की 9 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। कटेहरी, खैर, गाजियाबाद शहर, मीरापुर, कुंदरकी, सीसामऊ, फूलपुर, मिर्जापुर की मझवां, मैनपुरी की करहल सीट पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 23 नवंबर को उपचुनाव के नतीजे आएंगे।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
2 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
8 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
8 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
11 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
11 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
21 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines