Meerut wife swapping case: मेरठ में वाइफ स्वैपिंग करने का मामला सामने आया है। दरअसल, महिला अमेरिका से मेरठ लौटकर आई है, उसने अपने पति पर वाइफ स्वैपिंग करने के लिए दबाव बनाने और पति के दोस्त पर रेप का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मेरठ पुलिस ने इस मामले में सात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार महिला के बयान लिए गए हैं। पति व उसके परिजनों से संपर्क किया गया है। जांच के बाद केस में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पति कैलिफोर्निया में नौकरी करता है
जानकारी के अनुसार वाइफ स्वैपिंग में सहमति से पत्नियों की (शारीरिक संबंध बनाने के लिए) अदला-बदली होती है। इस केस में महिला मेरठ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पिता डॉक्टर हैं, महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 14 जुलाई 2019 को उसकी दिल्ली के एक युवक से शादी हुई थी। उसका पति अमेरिका के कैलिफोर्निया में नौकरी करता है। शादी के कुछ दिन बाद वह उसे भी अपने साथ अमेरिका ले गया।
महिला पर बनाया दबाव
महिला के अनुसार शादी के छह महीने बाद वह पति के साथ अमेरिका चली गईं थीं। अमेरिका में कुछ दिन तो सब ठीक चला फिर एक दिन वह उसे अपने दोस्त के कमरे में अकेला छोड़ गया और खुद दोस्त की पत्नी के साथ चला गया। आरोप है कि दोस्त ने महिला का रेप करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि पति ने नौकरी में तरक्की और अमेरिका की नागरिकता पाने के लिए उससे दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने और खुद उसकी पत्नी से शादी करने की बात कही। किसी तरह वह अमेरिका से मेरठ पहुंची।
ये भी पढ़ें: अप्रैल में 3 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 17 जून को भी ड्राई डे; यहां देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
1 hr agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
2 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
9 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
10 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
11 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
13 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
13 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
15 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
16 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines