---विज्ञापन---

अमेरिका की नागरिकता के लिए पति ने पत्नी के सामने रखी अजीब शर्त, ‘दोस्त से बनाओ संबंध’

Meerut wife swapping case: महिला मेरठ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली है। 14 जुलाई 2019 को उसकी दिल्ली के एक युवक से शादी हुई थी। उसका पति अमेरिका में नौकरी करता है, शादी के बाद वह उसे अमेरिका ले गया था।

Meerut wife swapping case: मेरठ में वाइफ स्वैपिंग करने का मामला सामने आया है। दरअसल, महिला अमेरिका से मेरठ लौटकर आई है, उसने अपने पति पर वाइफ स्वैपिंग करने के लिए दबाव बनाने और पति के दोस्त पर रेप का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मेरठ पुलिस ने इस मामले में सात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार महिला के बयान लिए गए हैं। पति व उसके परिजनों से संपर्क किया गया है। जांच के बाद केस में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---विज्ञापन---

पति कैलिफोर्निया में नौकरी करता है

जानकारी के अनुसार वाइफ स्वैपिंग में सहमति से पत्नियों की (शारीरिक संबंध बनाने के लिए) अदला-बदली होती है। इस केस में महिला मेरठ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पिता डॉक्टर हैं, महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 14 जुलाई 2019 को उसकी दिल्ली के एक युवक से शादी हुई थी। उसका पति अमेरिका के कैलिफोर्निया में नौकरी करता है। शादी के कुछ दिन बाद वह उसे भी अपने साथ अमेरिका ले गया।

महिला पर बनाया दबाव 

महिला के अनुसार शादी के छह महीने बाद वह पति के साथ अमेरिका चली गईं थीं। अमेरिका में कुछ दिन तो सब ठीक चला फिर एक दिन वह उसे अपने दोस्त के कमरे में अकेला छोड़ गया और खुद दोस्त की पत्नी के साथ चला गया। आरोप है कि दोस्त ने महिला का रेप करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि पति ने नौकरी में तरक्की और अमेरिका की नागरिकता पाने के लिए उससे दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने और खुद उसकी पत्नी से शादी करने की बात कही। किसी तरह वह अमेरिका से मेरठ पहुंची।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अप्रैल में 3 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 17 जून को भी ड्राई डे; यहां देखें पूरी लिस्ट

First published on: Apr 07, 2024 07:06 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola