मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने शुक्रवार को अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है. पति की निर्मम हत्या कर वारदात को हादसे का रूप देने वाली पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. दोनों को अदालत पहले ही दोषी करार दे चुकी थी. 12 अप्रैल 2025 को अमित कश्यप की गला दबाकर हत्या की गई थी. हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव के पास बिस्तर में सांप छोड़ा गया था. परिजनों के शक के बाद हत्याकांड का राज खुला। यह सनसनीखेज मामला मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर सादात गांव का है.
मृतक अमित कश्यप टाइल्स लगाने का काम करता था और आरोपी अमरदीप भी उसी के साथ काम करता था. घर आने-जाने के दौरान अमरदीप और अमित की पत्नी रविता के बीच अवैध संबंध बन गए. जब अमित को इस रिश्ते की भनक लगी और उसने विरोध किया, तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.
यह भी पढ़ें : क्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
सपेरे से खरीदा सांप, गला घोंटकर लाश पर छोड़ा
आरोपियों ने जुर्म छिपाने के लिए सपेरे से 1000 रुपए में एक सांप खरीदा था. रात में जब अमित सो गया, तब रविता ने प्रेमी अमरदीप को घर बुलाया. दोनों ने मिलकर अमित का गला घोंटकर मार डाला. इसके बाद हत्या को सांप काटने से मौत दिखाने के लिए बिस्तर और शव के पास सांप छोड़ दिया ताकि पुलिस और परिजन इसे हादसा समझें.
पोस्टमार्टम और कॉल डिटेल ने खोली पोल
सुबह रविता ने रोने का नाटक किया और सबको बताया कि अमित की जान सांप के डसने से गई है. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पूरे मामले का सच सामने आ गया. रिपोर्ट में साफ हुआ कि अमित के शरीर में जहर नहीं था, बल्कि उसकी मौत दम घुटने और गला दबाने से हुई थी. साथ ही पुलिस जांच में वारदात की रात रविता और अमरदीप के बीच 50 से अधिक बार फोन कॉल की पुष्टि हुई. कोर्ट में गवाहों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जुर्म साबित हुआ और अदालत ने दोनों को फांसी के फंदे तक पहुंचा दिया.
यह भी पढ़ें : ललितपुर में एक घर से निकले 16 सांप, नागिन का किया गया रेस्क्यू
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में 2 अग्निवीरों को मिलेगी PAC में नौकरी
17 mins agoCM योगी का ऐलान: यूपी में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती
4 hrs agoउत्तराखंड की मंत्री ने पति पर दर्ज कराया केस, हत्या की साजिश का लगाया आरोप
5 hrs agoUP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
7 hrs agoCM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
20 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
22 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
1 day agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 day ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
1 day agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines