ललितपुर में एक घर से निकले 16 सांप, नागिन का किया गया रेस्क्यू, सपेरा बोला- 15 को मारा

Lalitpur News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के एक घर से बुधवार को एक साथ 16 सांप निकलने का मामला सामने आया है। एक साथ इतने सारे सांप देखकर घबराएं परिजनों ने तुरंत सपेरे को बुलाया। लेकिन जब तक सपेरा पहुंचा, तब तक गांव के लोगों ने 16 में से 15 सांपों को मार दिया था। पढ़ें ललितपुर से विनोद कुमार सुडेले की रिपोर्ट…

Lalitpur News

घर से निकले 16 सांप (News24 GFX)

Lalitpur News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक घर के अंदर से एक के बाद एक नाग-नागिन सहित 16 सांप निकले हैं। एक साथ इतने सारे सांपों को देखकर परिजनों में दहशत का माहौल है। घर से सांपों के निकलने पर परिजनों ने तुरंत सपेरे को बुलाया। लेकिन जब तक सपेरा मौके पर पहुंचा तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गांव के लोगों ने 16 में से 15 सांपों को मार दिया था; आखिर में सिर्फ नागिन बची थी, जिसे सपेरे ने रेस्क्यू कर लिया।

विज्ञापन

रसोई में चूल्हे के पास बैठा था सांप

यह मामला ललितपुर जिले की तहसील महरौनी के गांव पडवां का है। सांपों का ये खानदान गांव के रहने वाले जगदीश कुशवाहा के घर से निकला है। इस घटना को लेकर जगदीश कुशवाहा ने बताया कि घर की महिलाएं खाना बनाने के लिए रसोई में गईं। महिलाएं खाना बनाने जा रही थीं कि उन्हें चूल्हे के पास एक सांप बैठा हुआ दिखाई दिया। सांप देखकर महिलाएं घबरा गईं और तुरंत जगदीश कुशवाहा को बुलाया। जगदीश भी रसोई में सांप देखकर डर गया। उसने तुरंत आसपास के पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने लाठी और डंडे से सांप को मार दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

निकले एक के बाद एक नाग-नागिन

इसके बाद रसोई से एक के बाद एक नाग-नागिन निकलना शुरू हो गया। फिर क्या था, लोगों ने सपेरे को सांप पकड़ने के लिए बुलाया। लेकिन सपेरे के आने से पहले ही लोगों ने 15 सांपों को मार दिया। जब सपेरा मौके पर पहुंचा तब सिर्फ एक नागिन बची हुई थी, जिसे सपेरे ने रेस्क्यू कर लिया। सपेरे ने बताया कि रेस्क्यू की गई नागिन बहुत जहरीली है। यहां कुल 16 सांप निकले थे, लेकिन इन लोगों ने 15 सांपों को मार दिया है। वहीं, जब सपेरे ने सांप को पकड़ लिया, तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ