उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सौरभ राजपूत की क्रूर हत्या की भयावह तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनके सीने पर चाकू से वार किए गए थे। सिर धड़ से अलग था और दोनों हाथ कलाई से कटे हुए थे। उनके पैर पीछे की ओर मुड़े हुए थे। यह भी लग रहा है कि शव को ड्रम में डालने की कोशिश की गई थी।
पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। फिर आरोपियों ने शव के टुकड़े-टुकड़े कर उसे सीमेंट से भरे ड्रम में बंद कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सौरभ की मौत गंभीर सदमे और बहुत अधिक खून बहने की वजह से हुई थी। सीने में तीन गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जो लगातार और क्रूर हमले के संकेत देते हैं।
यह भी पढे़ं : मुस्कान के प्रेमी साहिल का सामने आया सच, पिता और भाई इस काम के लिए भेजते थे पैसे
सीने पर चाकू से किए वार : डॉक्टर
डॉक्टरों में से एक ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि धारदार लंबे चाकू से सीने के अंदर तक वार किए गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मुस्कान ने सौरभ के सीने में बेरहमी से चाकू घोंपा। ड्रम में डालने के लिए शव के चार टुकड़े किए गए थे।
सीमेंट में जम गया था शव
पोस्टमार्टम टीम के एक सदस्य ने बताया कि शव के टुकड़ों को ड्रम में डाल दिया गया, जिसे धूल और सीमेंट से भर दिया गया। सीमेंट में शव जम गया और हवा की कमी के कारण सड़ नहीं पाया। आपको बता दें कि परिवार के विरोध के बावजूद मुस्कान और सौरभ ने प्रेम संबंध में 2016 में शादी की और उनकी एक बेटी है, जो अब 6 साल की है। 2019 से मुस्कान और साहिल के बीच रिश्ता चला आ रहा है।
यह भी पढे़ं : सौरभ की मुस्कान से कितनी अलग पारुल की कहानी? ताजा हुईं बिजनौर केस की यादें
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
2 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
3 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
4 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
16 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
19 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines