Meerut Saurabh Case: सौरभ राजपूत हत्या के मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल में बंद हैं। दोनों की लाइफ में 1 अप्रैल 2025 से बड़ा बदलाव आया है, वो जेल में अब नया काम करते नजर आएंगे। उन्होंने 3 मार्च को लंदन से लौटे सौरभ की बेरहमी से हत्या की और फिर उसके शरीर के टुकड़े कर नीले ड्रम में डाल दिया, इसके बाद उसे सीमेंट से जमा दिया। आइए जान लेते हैं कि दोनों अब मेरठ जेल में क्या करने वाले हैं जिससे उनकी लाइफ में टर्निंग प्वाइंट आएगा?
सौरभ की दोनों इच्छा हुई पूरी
जेल में जाने के बाद सौरभ और मुस्कान दोनों की हालत खराब थी, क्योंकि वो नशे के आदी थे। वहां उन्हें नशा नहीं मिल रहा था तो उनके लिए बहुत मुश्किल हो रही थी। वहीं सौरभ को दो डिमांड जेल में पूरी की गई जिसमें से एक थी उसके बाल कटवाना और दूसरी थी सरकारी वकील की डिमांड जो पूरी हो गई है।
यह भी पढ़ें: मुस्कान और साहिल की वकील रेखा जैन कौन? क्या वो उन्हें सजा से बचा पाएंगी या नहीं
सौरभ और मुस्कान को मिला जेल में नया काम
जेल में बंद सौरभ और मुस्कान को पहले जेल में कोई काम नहीं मिल रहा था क्योंकि वो नशे के इतने आदी थे कि काम करने की हालत में ही नहीं थे। अब जेल में इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार आया है और उन्हें आज से यानी एक अप्रैल से जेल में काम भी मिल गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मुस्कान जेल में सिलाई-कढ़ाई का काम करेगी और सौरभ खेती-बाड़ी का काम करेगा।
परिवार वालों ने भी छोड़ा
मुस्कान और साहिल दोनों मेरठ जेल में बंद हैं। सौरभ का बेरहमी से मर्डर करने वाले साहिल और मुस्कान को उनके परिवार वालों ने भी छोड़ दिया है। हालांकि साहिल से मिलने तो उसकी नानी गई भी थी, लेकिन मुस्कान से अब तक कोई भी मिलने नहीं आया है। मुस्कान की तो एक बेटी भी है जिसके बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों के लिए एक अच्छी बात ये है कि उन्हें एक सरकारी वकील मिल गया है।
यह भी पढ़ें: जेल में मुस्कान ‘राम’ के सामने राे-रोकर बेहाल, साहिल से भी बना ली दूरियां
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
3 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
7 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
8 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
11 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
13 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines