Agra News: स्कूल बना जंग का मैदान, मारपीट का वीडियो वायरल; महिला टीचर्स के बीच हुआ झगड़ा

Agra News: यूपी के आगरा के नौबरी प्राथमिक विद्यालय के अंदर सरकारी महिला टीचर्स आपस में लड़ती हुई नजर आईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

agra news

agra news

विज्ञापन

Agra News (विमल कुमार): उत्तर प्रदेश के आगरा के नौबरी प्राथमिक विद्यालय से हैरान करने वाला एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सरकारी विद्यालय के अंदर महिला टीचर्स आपस में लड़ती हुई नजर आ रही हैं। बता दें, इस घटना का वीडियो एक युवक ने रिकॉर्ड किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला टीचर्स के बीच झगड़ा

इस वीडियो में कुछ महिलाएं आपस में झगड़ा कर रही हैं और एक-दूसरे पर लाठी-डंडे चला रही हैं। कुछ लोग महिला टीचर्स को अलग करने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल, यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला टीचर्स के बीच यह झगड़ा किस कारण हुआ था। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। इस वीडियो को लेकर लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और यह सवाल उठा रहे हैं कि एक विद्यालय के अंदर ऐसा माहौल कैसे बन गया।

विज्ञापन

शिक्षा का मंदिर बना जंग का मैदान

विद्यालय को शिक्षा का मंदिर माना जाता है, लेकिन इस घटना से एक तरफ जहां विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा देने और संस्कारों का प्रसार करने की जिम्मेदारी होती है, वहीं यह घटना शिक्षा के माहौल को ध्वस्त करती है और समाज में गलत संदेश भेजती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ