Meerut medical college fighting case: उत्तर प्रदेश के मेरठ मेडिकल कॉलेज में परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर डॉक्टरों ने पीटा। इमरजेंसी वार्ड में बच्चा तड़पता रहा, लेकिन डॉक्टर घरवालों को पीटते रहे। बच्चे की अंगुली कटी थी, खून बह रहा था। लेकिन इलाज किसी ने जरूरी नहीं समझा। परिजनों ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। मामले का वीडियो भी वायरल हुआ है। जो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है।
वीडियो में डॉक्टर परिजनों से मारपीट करते दिख रहे हैं। बच्चा तड़प रहा है। इस दौरान मासूम के साथ आई महिला मारपीट देख बेहोश हो जाती है। लेकिन डॉक्टर परिजनों को पीटते रहे। अब मामले में मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आरसी गुप्ता ने 3 डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें डॉक्टर अभिषेक, अब्दुल और आदित्य शामिल हैं। 5 साल के बेटे के इलाज के लिए परिवार आया था।
कमेटी 3 दिन में पेश करेगी रिपोर्ट
मामले में जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। जो 3 दिन में रिपोर्ट देगी। सोमवार देर रात कमलापुर के रहने वाले दीपक ने बताया कि वे अपने 5 साल के बेटे के इलाज के लिए एलएलआरएम आए थे। उनके साथ भाई देवेंद्र, भाभी प्रीति और दूसरे लोग थे। बच्चे के दाएं हाथ का अंगूठा चारा मशीन में आने से कट गया था। लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को काफी देर तक नहीं देखा।
वे बातें करते रहे। बच्चा तड़पता रहा। उन्होंने खुद इलाज शुरू किया, तो बच्चा चीखने लगा। जिसके बाद डॉक्टरों से कहासुनी हो गई। दीपक और देवेंद्र को डॉक्टर पीटने लगे। दीपक की पत्नी बीच में आई, तो उसे भी पीटा। वे बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे। लेकिन डॉक्टर नहीं माने। कुछ लोग बीचबचाव के लिए आए, डॉक्टर फिर भी नहीं रुके। इस दौरान बच्चे के साथ आई महिला बेहोश हो गई।
बेहोश महिला को बाहर ले गए तीमारदार
उसे तीमारदार बाहर ले गए और फर्श पर ही लेटाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि वीडियो में तीमारदार भी बचाव में मारपीट करते दिख रहे हैं। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है। जिन्होंने बताया कि 5 डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वीडियो के आधार पर पहचान की गई है।
मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि मारपीट हुई है। बच्चा इलाज के लिए आया था। डॉक्टर घाव की फोटो ले रहे थे। वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल वीडियो के आधार पर 3 डॉक्टर सस्पेंड किए गए हैं। जांच के लिए कमेटी बना दी गई है।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
15 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
16 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
18 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
18 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines