Meerut Mass Murder case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। मारे गए लोगों में तीन बच्चियां शामिल हैं। परिवार के 5 लोगों की लाशें घर में बेड के अंदर मिली हैं। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। पति-पत्नी की लाशें जमीन पर पड़ी मिली हैं। दो बच्चियों की लाशें बेड बॉक्स में छिपाई गई थीं। एक बच्ची की लाश बोरी में मिली। ये सनसनीखेज वारदात लिसाड़ी गेट के सुहैल गार्डन की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। वारदात सामने आने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। मृतकों की पहचान पति मोईन, पत्नी आसमां और अफ्सा (8 साल), अजीजा (4 साल) और अदीबा (1 साल) के तौर पर हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतक मोईन राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस को एक साल की बच्ची की लाश बोरी में मिली है। परिवार को बुधवार शाम से किसी ने नहीं देखा था। गुरुवार को उनकी लाशें घर के अंदर मिलीं। इस वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके से पुलिस और फॉरेंसिक टीमों ने सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द मामला सॉल्व कर दिया जाएगा।
हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बनारस में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या का मामला कुछ ही समय पहले सामने आया था। अभी तक मामला अनट्रेस है। अब मेरठ में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। हत्या किसने की, पुलिस पता लगाने में जुटी है? डॉग स्क्वॉड की मदद भी मामले को सुलझाने में ली जा रही है।
पुलिस जुटा रही सुराग
एसएसपी समेत पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब मोईन का भाई सलीम अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचा था। अंदर से घर का दरवाजा बंद मिला। इसके बाद पड़ोसियों से पूछा तो उन्होंने किसी भी प्रकार की जानकारी से इनकार किया। बाद में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का नजारा खौफनाक था। मोईन और आसमा की लाशें जमीन पर पड़ी थीं। बेड के बॉक्स में बच्चों की लाशें मिलीं। घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
5 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
5 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
10 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines