शराबी को पत्नी ने 'मुस्कान' बनकर डराया, ड्रम की दिलाई याद, बोली- 'सौरभ' जैसा कर दूंगी हाल

महिला का आरोप है कि उसके पति ने कई बार शराब न पीने की कसम खाई। लेकिन कुछ दिन ठीक रहने के बाद वह फिर शराब पीकर घर पहुंच जाता है और उस पर चिल्लाता है।

LIQURE

मेरठ की मुस्कान रस्तोगी ने अपने आशिक साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद दोनों ने सौरभ के कई हिस्से कर सीमेंट डालकर ड्रम में जमा दिए। अब मेरठ में ही एक महिला ने अपने पति को सौरभ जैसा हाल करने की धमकी दी है। ये मामला पुलिस थाने तक पहुंचा है।

विज्ञापन

पति ने जताया डर पत्नी मारकर ड्रम में जमा देगी

दरअसल, पीड़ित पति अपनी शिकायत लेकर स्थानीय थाने पहुंचा। शख्स का आरोप था कि बीती रात उसकी पत्नी ने उसकी जमकर पिटाई लगाई। इतना ही नहीं उस पर ईंट से हमला बोल दिया। शख्स का आरोप था कि उसकी पत्नी उसका सौरभ शुक्ला जैसा हाल करने की धमकी दे रही है। उसे डर है कि वह उसे मारकर ड्रम में जमा देगी।

विज्ञापन

महिला का दावा था कि उसका पति अपनी सारी कमाई नशे में उड़ा देता है

वहीं, जब इस मामले में पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसका कहना था कि उसका पति शराबी है। उसे शराब की लत है, वह रोजाना शराब पीकर घर आता है और उसके साथ मारपीट करता है। महिला का दावा था कि उसका पति अपनी सारी कमाई नशे में उड़ा देता है और उसे घर चलाने में दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने दंपति के बयान लेकर की दोनों की काउंसिलिंग

महिला का आरोप था कि उसके पति ने कई बार शराब न पीने की कसम खाई। लेकिन कुछ दिन ठीक रहने के बाद वह फिर शराब पीकर घर पहुंच जाता है और उस पर चिल्लाता है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बयान लिए गए। इसके बाद दोनों की काउंसिलिंग की गई। घंटों समझाने-बुझाने के बाद दंपति ने समझौता किया और बिना कोई एफआईआर दर्ज कराए अपने घर चले गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ