---विज्ञापन---

मेरठ में दुबई भेजने के नाम पर 16 लाख की ठगी, आरोपियों ने 17 लोगों को थमा दिए फर्जी टिकट

सिकंदराबाद: मेरठ में विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी करीब 17 लोगों से अब तक 16 लाख रुपए ठगी चुके थे। इतना ही नहीं आरोपियों ने लोगों को फर्जी वीजा और टिकट भी दे दिए थे। इसका खुलासा तब हुआ जब यह लोग एयरपोर्ट पहुंचे […]

सिकंदराबाद: मेरठ में विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी करीब 17 लोगों से अब तक 16 लाख रुपए ठगी चुके थे। इतना ही नहीं आरोपियों ने लोगों को फर्जी वीजा और टिकट भी दे दिए थे। इसका खुलासा तब हुआ जब यह लोग एयरपोर्ट पहुंचे और इन्हें फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया।

मेरठ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पीड़ियों ने दी शिकायत

अब पीड़ितों ने मेरठ के एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच करने का आश्ववासन दिया है। सरधना निवासी शौकीन पीड़ितों संग एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी सिकंदराबाद का रहने वाला है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – मेरठ में होली का चंदा मांगने पर बवाल, दो समुदायों के बीच पथराव में छह घायल, फोर्स तैनात

दुबई में टैक्सी ड्राइवर और होटल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया

पीड़ितों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उन्हें दुबई में टैक्सी ड्राइवर और होटल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे लिए गए। एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 23, 2023 08:35 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola