Muskan Rastogi Pregnancy News: सौरभ राजपूत मर्डर केस में अब नया मोड़ आ गया है। जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी की प्रेगनेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुस्कान और साहिल शुक्ला मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल में बंद हैं। पहले भी उसका प्रेगनेंसी टेस्ट हुआ था जो नेगेटिव आया था, लेकिन अब दोबारा हुए टेस्ट में कंफर्म हो गया है कि वो गर्भवती है। जेल प्रबंधन की ओर से इस बात की पुष्टि हुई है। अब इस बात का लोगों को पता चला तो उन्होंने उनकी कोख में पल रहे बच्चे पर सवाल उठा दिए और पूछा कि उसका पिता कौन है? आइए जानते हैं कि पहले मुस्कान की प्रेगनेंसी रिपोर्ट नेगेटिव क्यों आई और लोगों का इस पर क्या रिएक्शन है…
मुस्कान की प्रेगनेंसी का कैसे चला पता
जब मुस्कान को जेल हुई थी तो वहां उसका प्रेगनेंसी टेस्ट भी हुआ था, लेकिन वो नेगेटिव आया था। वहीं अब 5 अप्रैल को जब मुस्कान की अचानक जेल में तबीयत बिगड़ी तो जेल प्रबंधन की ओर से महिला डॉक्टर को चेकअप के लिए बुलाया गया। जांच में पता चला की वो प्रेग्नेंट है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि पहले रिपोर्ट नेगेटिव क्यों आई थी, डॉक्टर के अनुसार, जरूरी नहीं कि शुरुआत में ही प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव आ जाए। कई बार 1 या 2 महीने बाद ही रिपोर्ट पॉजिटिव आती है जो मुस्कान के साथ हुआ।
यह भी पढ़ें: रिश्ते पर तमाचा, भतीजी का पति बना चाचा, MP में घरवालों ने कैसे कबूला रिश्ता?
मुस्कान को हो रही थी उल्टियां
दरअसल जिस सेल में मुस्कान बंद थी उसमें और भी महिला कैदी थे। मुस्कान को उल्टियां हो रही थी, जिसकी सूचना अन्य कैदियों ने जेल प्रबंधन को दी। उन्होंने मुस्कान की खराब हालत को देखते हुए तुरंत अस्पताल को सूचना दी और वहां से एक महिला डॉक्टर आईं जिन्होंने मुस्कान का प्रेगनेंसी चेकअप किया। तब पता चला कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं।
लोग पूछ रहे पिता का नाम
जैसे ही इसकी सूचना लोगों को लगी तो उन्होंने सवालों की झड़ी लगा दी। एक ने लिखा- चुड़ैल ने सिन्दूर किसके नाम का लगा रखा है पति को मारने के बाद, डायन। दूसरे ने लिखा- लेकिन ये तो बताओ पेट के अंदर जो बच्चा है वो सौरव का है या बॉयफ्रेंड का?? तीसरे ने लिखा- सैंय्या तो दो साल बाद लंदन में थे. जब आए तो प्रेमी के साथ मिलकर नीले ड्रम में भर दिया. पर इस मुन्ने का पापा शुक्ला जी का लौंडा ही होगा. या हो सकता है मुस्कान ने कोई दूसरा विकल्प चुना हो। इसी तरह के और भी कमेंट आए हैं।
यह भी पढ़ें: बेवफाई में मुस्कान से आगे निकली शिवानी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलट दी कहानी
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
46 mins agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 hr agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
11 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
21 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
21 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
1 day agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines