हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जेल में बेटी को लेकर कुछ ऐसा बोली मुस्कान, सब हैरान? साथी कैदी भी गुस्से में

मेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे लगातार हो रहे हैं। जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी ने अपनी बेटी पीहू को लेकर ऐसा क्या कहा जिससे सब हैरान रह गए? आइए जान लेते हैं उस बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
meerut case latest update

Meerut Case Latest Update: मेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं जो चौंकाने वाले हैं। साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी बेरहमी से सौरभ का कत्ल करने के बाद अब जेल की सलाखों के पीछे हैं। साहिल तो सिंगल है लेकिन मुस्कान की एक 6 साल की बेटी भी है। अब मां ने अपनी बेटी पीहू के लिए कुछ ऐसा बोला है जिससे सभी हैरान हैं और मां की ममता पर भी सवाल उठ रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर मुस्कान ने ऐसा क्या कहा।

बेटी को लेकर क्या बोली मुस्कान

DNA की रिपोर्ट के अनुसार, मुस्कान ने जेल में बोला कि उसे अपनी बेटी की बिल्कुल भी याद नहीं आती है। मुझे तो बस साहिल के साथ रहना है। इस बात को सुन सभी हैरान हैं कि क्या एक मां अपनी छोटी सी बेटी के लिए ऐसा कैसे बोल सकती है। वो साहिल के प्यार में इतनी पागल है कि उसे अपनी बेटी भी नजर नहीं आ रही है। उससे जब पूछा गया कि मर्डर करते हुए तुम्हे साहिल का ख्याल नहीं आया तो वो बोली कि उसे सिर्फ साहिल से प्यार है और किसी से नहीं है।

यह भी पढ़ें: मुस्कान के प्रेमी साहिल की दूसरी डिमांड भी पूरी, पहली कंप्लीट होते ही बदली थी सूरत

विज्ञापन

मुस्कान ने किसके कहने पर सौरभ को मारा

बताया जा रहा है कि जेल में जब मुस्कान से पूछा गया कि तुमने सौरभ को क्यों मारा? इस पर वो बोली कि उसने सौरभ की हत्या साहिल की मां के कहने पर की थी। अभी भी उसे साहिल की मां नजर आती है। कथित तौर पर साहिल ने भी यही कहा कि मुस्कान को उसकी मां नजर आती है और वो कभी झूठ नहीं बोलती वो जो बोलेगी मैं वो करूंगा।

साहिल और मुस्कान को मिला वकील

साहिल और मुस्कान के परिवार वालों ने तो उससे किनारा कर लिया है। इसी बीच दोनों की डिमांड पर उन्हें सरकारी वकील मिल गया है। दोनों का केस लड़ने के लिए रेखा जैन का नाम सामने आया है। ऐसे में आरोपियों को अंधेरे में उजाले की एक किरण नजर आई है। हालांकि उनके खिलाफ सबूत इतने पुख्ता हैं कि उनका बचना मुश्किल ही नजर आ रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि मुस्कान और साहिल से जेल में अन्य कैदी भी गुस्से में हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मुस्कान और साहिल की वकील रेखा जैन कौन? क्या वो उन्हें सजा से बचा पाएंगी या नहीं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola