Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के पहले मेडिकल डिवाइस पार्क (एमडीपी) में पहली उत्पादन इकाई शुरू हो गई है. यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा सेक्टर-28 में विकसित हो रहे इस मेगा प्रोजेक्ट में पहली उत्पादन इकाई का उद्घाटन होने से विकास का पहिया घूमा है. क्रिश बायोमेडिकल नामक इस कंपनी का शुभारंभ प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया.
क्रिश बायोमेडिकल पहला प्रोडक्शन शुरू
इस यूनिट में ब्लड टेस्ट और उससे संबंधित उपकरण बनेंगे. जैसे काट्रीफ्यूज मशीन (खून से प्लाज्मा अलग करने वाली), 86 डिग्री तक क्षमता वाले अल्ट्रा डीप फ्रीजर, कोल्ड चेन फ्रिज और रेफ्रिजरेटर का उत्पादन यहां किया जाएगा. कंपनी ने कुल 6 करोड़ रुपये का निवेश किया है. हर महीने 2,000 मशीनों के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है. कंपनी संचालक शरद जैन ने बताया कि उनका उद्देश्य भारत को मेडिकल उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है. इस दिशा में यह यूनिट एक मजबूत शुरुआत है.
12 भूखंडों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन
उद्घाटन के साथ ही एमडीपी में 12 नए भूखंडों का लॉटरी से आवंटन किया गया. यीडा कार्यालय में एसीईओ नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई. प्राधिकरण ने कुल 21 भूखंडों की योजना निकाली थी, लेकिन कुछ श्रेणियों विशेष रूप से कैंसर उपकरणों के लिए आरक्षित भूखंडों में आवेदन नहीं मिलने के कारण केवल 12 भूखंड ही आवंटित किए गए. शेष भूखंडों को आगामी योजना में शामिल कर फिर से आवंटित किया जाएगा.
एमडीपी उत्तर भारत का मेडिकल मैन्युफैक्चरिंग हब
सेक्टर-28 में 350 एकड़ में फैला यह पार्क मेडिकल उपकरण निर्माण को समर्पित है. केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को 100 करोड़ का अनुदान दिया है. अब तक 89 भूखंडों का आवंटन पहले ही किया जा चुका है. जनवरी 2026 में पूरे पार्क के लोकार्पण की संभावना है.
ये भी पढ़ें: नोएडा में लाखों लोगों की आफत में जान, स्ट्रक्चरल Audit की मांग ने पकड़ा जोर
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
7 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
9 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
10 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
12 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
12 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
14 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
16 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines