Mayawati Statement On Lok Sabha Election 2024 : देश में इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस बार बीएसपी अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी। मायावती ने कहा कि गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने से ही बसपा को नुकसान पहुंचता है, इसलिए उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन में नहीं शामिल होगी।
इंडिया गठबंधन में बसपा को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच मनमुटाव देखने को मिला था। कांग्रेस मायावती को इंडिया गठबंधन में लाना चाहती थी, लेकिन अखिलेश यादव ने इस पर आपत्ति जताई थी। अब मायावती ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है, जिससे इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि बसपा उत्तर प्रदेश में किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी और अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी। जब-जब पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा है तब-तब फायदा मिला है। जैसे 2002 के यूपी चुनाव में बसपा को 100 सीटें मिली थीं और 2007 में पूर्व बहुमत की सरकार बनी थी।
यह भी पढ़ें : Mayawati Birthday: पूर्व सीएम मायावती का 67वां जन्मदिन आज
गठबंधन से पार्टी को होता है नुकसान
उन्होंने आगे कहा कि अगर बसपा किसी पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ती है तो नुकसान ही होता है। बसपा में अपर कास्ट का वोट ट्रांसफर नहीं होता और बसपा का दलित वोट दूसरी पार्टी को मिल जाता है। बसपा सुप्रीमो ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव में कम वक्त रह गया है। अगर मेरे निर्देश के अनुसार कार्यकर्ता कार्य करके पार्टी को जिताकर लाते हैं तो यही मेरे जन्मदिन का तोहफा होगा।
धर्म के आधार पर राजनीति करना ठीक नहीं : पूर्व सीएम
मायावती ने कहा कि भाजपा फ्री राशन देकर लोगों को गुलाम और लाचार बना रही है। हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश में काम करके दिखाया। धर्म के आधार पर राजनीति करना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने अल्पसंख्यकों, दलितों और वंचितों से अपील है कि वो दलित महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर सिर्फ बसपा को मजबूत करें। देश में दलितों को आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। भाजपा और कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियां पूंजीवादी रही हैं। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद के नाम की घोषणा के बाद यह कहा जा रहा है कि मैं अब काम नहीं करूंगी, लेकिन ये पूरी तरह से फर्जी और झूठी खबर है।
संबंधित खबरें
आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
22 mins agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
50 mins agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 hr agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 hr ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
15 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
17 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines