'बकरा ईद पर कुर्बानी देने वालों को जेल में डालें', मुरादाबाद में विहिप नेता ने CM योगी से की मांग

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बकरा ईद पर कुर्बानी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। यहां विश्व हिंदू परिषद ने बकरा ईद पर कुर्बानी का विरोध किया है। साथ ही प्रतीकात्मक कुर्बानी की मांग की है।

Moradabad News (2)

Photo Credit: News24

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में हिंदू-मुस्लिम विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने जिले में बकरा ईद पर कुर्बानी का विरोध किया है। बकरा ईद पर पशुओं की कुर्बानी को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब वीएचपी के केंद्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य और नेता डॉ. राजकमल गुप्ता का कुर्बानी पर बड़ा बयान आया है। उन्होंने कुर्बानी देने वालों पर पशु क्रूरता अधिनियम लागू कर जेल में डालने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि बकरे के कान में छेद कर प्रतीकात्मक कुर्बानी भी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महापाप है पशुओं की हत्या

बकरा ईद पर कुर्बानी का विरोध करते हुए विहिप के नेता राजकमल गुप्ता ने कहा कि निरी पशुओं की हत्या करना महापाप है। इस देश में ऐसी हत्याएं नहीं होनी चाहिए। पशु क्रूरता अधिनियम सभी पर एक समान रूप से लागू होता है। क्या एक बेजुबान की कुर्बानी देना क्रूरता नहीं है? कुर्बानी देने वालों को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल में डाल देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कुरान में कहां बकरे की कुर्बानी का हवाला दिया गया है। आखिर हर साल कुर्बानी के नाम लाखों पशुओं की जान क्यों ली जाती है?

विज्ञापन

प्रतीकात्मक कुर्बानी की अपील

इसके साथ ही विहिप नेता ने मुस्लिम समाज से प्रतीकात्मक कुर्बानी की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह मुस्लिम समाज से अपील करते हैं कि वह बकरा ईद पर प्रतीकात्मक कुर्बानी दें। प्रतीकात्मक कुर्बानी का मतलब है… बकरे के कान में छेद कर दो या फिर हल्का कान काट दो। उन्होंने आगे कहा कि पर्यावरणविद भी सुन लें… जब होली आती है तब आप कहते हैं कि रंग मत लगाओ, जब दिवाली आती है तब आप कहते हैं पटाखे मत फोड़ो… लेकिन ये लोग कुर्बानी पर आखिर चुप्पी क्यों साध लेते हैं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ