BSP सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे ईशान आनंद को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने ईशान आनंद को पार्टी का नया राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर घोषित किया है. BSP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बारे में जानकारी साझा करते हुए ईशान आनंद को बधाई दी. इसी ऐलान के साथ पार्टी में ईशान का कद नंबर-2 का हो गया है. हालांकि वो अभी राज्यों का ही कामकाज देखेंगे.
ये भी पढ़ें: मायावती का भतीजी दीपिका से भी किनारा, ईशान को मौके के साथ दी चेतावनी, आकाश को कर चुकी पार्टी से बाहर
कौन हैं ईशान आनंद?
ईशान आनंद BSP प्रमुख मायावती के भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे और आकाश आनंद के छोटे भाई हैं. ईशान ने लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिंस्टर से लॉ की डिग्री ली है. ईशान की उम्र करीब 27 साल है और वो हाल ही में पढ़ाई पूरी करके भारत लौटे हैं. हालांकि अब से पहले ईशान सक्रिय राजनीति में नजर नहीं आए, लेकिन ईशान की चर्चा सियासी गलियारों में तब से हो रही है, जब से वो मायावती की बर्थडे पार्टी में उनके साथ नजर आए. उस समय मायावती ने खुद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनका परिचय कराया था और उनके लॉ ग्रेजुएट होने के बारे में भी बताया था.
आकाश और ईशान को पार्टी से निकाला था
मायावती ने हाल ही में आकाश आनंद और ईशान आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. उन्होंने आकाश आनंद को अपरिपक्व बताते हुए पार्टी की बड़ी जिम्मेदारियों से दूर कर दिया है. मायावती ने कहा कि आकाश को अभी राजनीति के लिए और तैयार होने की जरूरत है. लेकिन कुछ दिन बाद मायावती ने कहा कि ईशान को एक बार फिर मौका दिया जा सकता है. मायावती ने कहा था कि बीएसपी कांशीराम के सिद्धांतों पर चलती है और वो हमेशा से अपने परिवार के लोगों को चुनाव लड़ाने या संगठन में कोई बड़ा पद देने के खिलाफ थे. मायावती ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान विरोधी दल बीएसपी को टारगेट करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए. लेकिन अब ईशान आनंद को BSP का नेशनल कॉर्डिनेटर बनाकर मायावती ने एक बार फिर यू-टर्न ले लिया है.
ये भी पढ़ें: ईशान आनंद IN…आकाश आनंद OUT, मायावती ने छोटे भतीजे को क्यों दी BSP में अहम जिम्मेदारी?
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
21 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines