Mayawati Demands To Give Bharat Ratna To Kanshi Ram: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांशीराम को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांशीराम के द्वारा दलितों के हितों के लिए किया गया संघर्ष किसी से कम नहीं है। उन्हें भी देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार मिलना चाहिए।
‘दलित हस्तियों का तिरस्कार करना ठीक नहीं’
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि केंद्र की मौजूदा भाजपा सरकार ने जिन भी हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया है, मैं उसका स्वागत करती हूं, लेकिन इस मामले में दलित हस्तियों का तिरस्कार और उनकी उपेक्षा करना ठीक नहीं है। सरकार को इस तरफ भी ध्यान देना चाहिए।
‘कांशीराम का संघर्ष कम नहीं है’
मायावती ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर को लंबे इंतजार के बाद वी पी सिंह की सरकार में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उसके बाद दलित व उपेक्षितों के मसीहा कांशीराम का इनके हितों में किया गया संघर्ष कोई कम नहीं है। इसलिए हमारी मांग है कि उन्हें भी ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाए।
यह भी पढ़ें: विधायक से लेकर प्रधानमंत्री तक… ऐसा रहा चौधरी चरण सिंह का सियासी सफर
इस साल पांच हस्तियों को भारत रत्न देने का हुआ ऐलान
गौरतलब है कि केंद्र की मोदी सरकार ने 9 फरवरी को पूर्व प्रधानमंत्रियों चौधरी चरण सिंह (Chuadhary Charan Singh) और पीवी नरसिम्हाराव के साथ हरित क्रांति के जनक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया। इससे पहले, केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें:
कल खबर कुछ और थी, आज खबर कुछ और है… चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर बोले अखिलेश यादव
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
3 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
6 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
7 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
8 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
12 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
21 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines