akhilesh yadav on bharat ratna chaudhary charan singh

कल खबर कुछ और थी, आज खबर कुछ और है... चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर बोले अखिलेश यादव

Bharat Ratna: सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के फैसले का स्वागत किया है।

Bharat Ratna Chaudhary Charan Singh: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के केंद्र की मोदी सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मैं सभी किसान भाइयों को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं। कल खबर कुछ और थी, आज खबर इतनी अच्छी आई है। इससे अच्छा और क्या हो सकता है।

विज्ञापन

‘हमें खुशी है, चरण सिंह को भारत रत्न मिला’

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि चरण सिंह जीवन भर किसानों के हितों और उनके अधिकारियों के लिए लड़े। यही वजह है कि नेताजी ने उनकी प्रतिमा विधानसभा के सामने लगवाई। उस समय जो विरोध किये, वो बात अलग है, लेकिन हमें खुशी है कि उन्हें भारत रत्न मिला है।

‘समाजवादियों ने भी की थी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग’

विज्ञापन

इससे पहले, अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि किसान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग समाजवादियों ने भी की थी। चरण सिंह ने गरीब किसान को खुशहाली के रास्ते पर लाने के अपनी पूरी जिंदगी लगा दी थी।

विज्ञापन

‘लंबे समय से लंबित मांग की हुई पूर्ति’

विज्ञापन

सपा प्रमुख ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि किसानों के हितैषी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और हरित क्रांति के जनक डॉक्टर एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना लंबे समय से लंबित मांग की पूर्ति है। सच्चा सम्मान किसी भी व्यक्ति के सिद्धांतों और संघर्षों को मान देने से होता है। आशा है कि आगे भी ऐसा ही होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ