---विज्ञापन---

मौलाना तौकीर रजा कौन हैं, जिन्हें हिरासत में लेने पर हुआ बवाल? छावनी में तब्दील हुआ बरेली

Who Is Maulana Tauqeer Raza In Hindi: बरेली में मौलाना तौकीर रजा के समर्थक सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान 4 लोग घायल हो गए।

---विज्ञापन---

Who Is Maulana Tauqeer Raza In Hindi: उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में हुई हिंसा के बाद अब उत्तर प्रदेश के बरेली में बवाल मच गया है। मौलाना तौकीर रजा के जेल भरो आह्वान के बाद मुस्लिम समुदाय ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। फिलहाल, पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। ड्रोन से इलाके की निगरानी की जा रही है।

---विज्ञापन---

कौन हैं मौलाना तौकीर रजा?

मौलान तौकीर रजा इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल, बरेली शरीफ के प्रमुख है। उन्होंने पांच दिन पहले बयान दिया था कि देश की मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है। अयोध्या की बाबरी मस्जिद पर हमने सब्र कर लिया, लेकिन वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को हम नहीं छोड़ सकते। अगर हम कुछ नहीं कर सकते है तो बेहतर है कि गिरफ्तार हो जाएं।  तौकीर रजा के इस ‘जेल भरो’ आह्वान के बाद मुस्लिम समुदाय सड़क पर उतर आया।

---विज्ञापन---

मुफ्ती सलमान अजहरी को रिहा करने की मांग

तौकीर रजा ने कहा कि हमारे ऊपर ज्यादती और जुल्म किया जा रहा है। विहिप और बजरंग दल जैसे हिंदूवादी संगठन सरकार के दम पर बेईमानी कर रहे हैं। उन्होंने मुफ्ती सलमान अजहरी को रिहा करने की मांग की और कहा कि बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट संज्ञान ले। शांति बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई पर रोक लगनी चाहिए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी के खिलाफ किन धाराओं में दर्ज हुआ केस? जूनागढ़ पुलिस ने बताई पूरी डिटेल

‘अगर सरकार दंगा चाहती है तो हम तैयार हैं’

---विज्ञापन---

मौलाना ने कहा कि अगर कुछ संगठनों को कंट्रोल नहीं किया गया तो बहुत बड़ी दिक्कत हो जाएगी। हमारे नौजवान अगर जवाब देंगे, तो देश के हालत खराब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार दंगा चाहती है तो हम तैयार हैं।

‘हल्द्वानी हिंसा के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार’

---विज्ञापन---

हल्द्वानी में हुई हिंसा पर मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि उत्तराखंड में जो कुछ हुआ, उसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हैं। रजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्हें लगता है कि अगर मुसलमानों को सताया जाएगा तो वे पीएम बन जाएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Explainer: 2021 में सिविल सूट से लेकर 2024 में ASI की सर्वे रिपोर्ट तक… ज्ञानवापी मामले की पूरी टाइमलाइन

First published on: Feb 09, 2024 06:37 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola