पिटाई के बाद मौलाना साजिद रशीदी ने जताया जान को खतरा, बोले- फोन पर दी जा रही गालियां और धमकियां

मौलाना साजिद राशिदी डिंपल यादव की एक वायरल फोटो पर इस्लामिक मान्यता के आधार पर टिप्पणी कर विवादों में आ गए। एक टीवी डिबेट में उनके बयान पर बहस इतनी बढ़ गई कि दर्शकों, जिनमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं, ने उनकी पिटाई कर दी। घटना के बाद रशीदी ने नोएडा के सेक्टर 126 थाने में शिकायत दर्ज करवाई और दिल्ली में डीसीपी सेंट्रल से सुरक्षा की मांग की।

Sajish Rashidi

डिंपल यादव पर टिप्पणी को लेकर मौलाना साजिद रशीदी ने पिटाई के बाद पुलिस से मांगी सुरक्षा

अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर विवादित टिप्पणी कर चर्चाओं में आए मौलाना साजिद रशीदी की पिटाई हो गई। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में दर्शकों से बहस के बाद उनकी पिटाई हुई है। पिटाई करने वाले समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। अब मौलाना साजिद रशीदी ने अपनी जान को खतरा बताया है।

नोएडा सेक्टर 126 थाने में दर्ज हुई शिकायत

मौलाना साजिद रशीदी ने बताया है कि इस घटना को लेकर उन्होंने नोएडा के सेक्टर 126 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, जहां से कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही वह दिल्ली के डीसीपी सेंट्रल के ऑफिस पहुंचकर अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

साजिद रशीदी को मिल रहीं धमकियां

साजिद रशीदी ने कहा है कि फोटो वायरल होने की वजह से विवाद हुआ। इस फोटो को लेकर मैंने इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार समझाया कि गलत क्या है। मुझे फोन आ रहे हैं, धमकियां दी जा रही हैं और गालियां दी जा रही हैं। मेरे साथ कुछ भी हो सकता है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और मुझे सुरक्षा दी जाए।

यह भी पढ़ें : कौन हैं श्याम सिंह भाटी और प्रशांत भाटी? जिन्होंने मोहित नागर के साथ मिलकर मौलाना साजिद को पीटा
साजिद रशीदी ने कहा कि जैसे आप मंदिर जाती हैं या आरती करती हैं तो सिर पर पल्लू रखती हैं, वैसे ही यहां भी होना चाहिए था। बगल में बैठी इकरा हसन ने सिर ढक रखा था। फोटो वायरल होगी तो बात होगी, और बात का मतलब यह नहीं है कि किसी की जान के पीछे पड़ जाओ। कोर्ट जाओ। मेरे खिलाफ केस दर्ज हुआ है। अब इसकी जांच की जाएगी कि इस्लामिक मान्यता क्या है।

उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन को दरकिनार कर इस तरह कानून अपने हाथ में लेना ठीक नहीं है। मेरा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। मेरा मकसद सिर्फ यह था कि इस्लामिक मान्यता क्या है, इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ