कौन हैं श्याम सिंह भाटी और प्रशांत भाटी? जिन्होंने मोहित नागर के साथ मिलकर मौलाना साजिद को पीटा

कौन हैं श्याम सिंह और प्रशांत भाटी? जिन्होंने मोहित नागर के साथ मिलकर मौलाना साजिद को पीटा

Uttar Pradesh News, Noida News, Molana Sajid Rashidi]

मौलाना साजिद रशीदी

सपा सांसद डिंपल यादव पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी के साथ नोएडा के एक निजी न्यूज चैनल में मारपीट की गई है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौलाना को गौतमबुद्ध नगर सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष मोहित नागर ने सबसे पहले हाथ छोड़ा था। इसके बाद मोहित के साथ मौजूद श्याम सिंह और प्रशांत भाटी ने भी मौलाना को थप्पड़ मारे थे। आइए आपको बताते हैं कि मोहित के साथ मिलकर मौलाना को पीटने वाले श्याम सिंह भाटी और प्रशांत भाटी कौन हैं?

जानिए कौन हैं श्याम सिंह भाटी और प्रशांत भाटी?

मोहित नागर की तरह श्याम सिंह भाटी और प्रशांत भाटी भी समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। श्याम सिंह सपा का वरिष्ठ नेता है और प्रशांत भाटी छात्र सभा का प्रदेश सचिव है। दोनों नेता ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे के ही रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि श्याम सिंह भाटी और प्रशांत भाटी पिछले काफी समय से सपा से जुड़े हैं। सूत्रों से पता चला है कि मौलाना को पीटने के लिए मोहित के साथ मिलकर श्याम सिंह भाटी और प्रशांत ने साजिश रची थी। इससे पहले इन सभी ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया था। इस वीडियो में मोहित नागर ने सांसद डिंपल यादव पर दिए बयान को लेकर मौलाना साजिद को घेरा था।

मौलाना के खिलाफ कई जिलों में केस दर्ज

22 जुलाई को डिंपल यादव अपने पति अखिलेश यादव के साथ दिल्ली की एक मस्जिद गई थीं। जहाँ सपा सांसदों की बैठक थी। उसी दिन एक चैनल पर बहस के दौरान मौलाना ने डिंपल के कपड़ों पर टिप्पणी की थी। इसके बाद से ही सपा कार्यकर्ताओं में मौलाना के खिलाफ गुस्सा है। मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रदेश के कई जिलों में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से मौलाना को नोटिस भी भेजा गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ