हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यूपी में एक और एनकाउंटर, एक दर्जन से ज्यादा केस, पुलिस के हत्थे चढ़ा नामी बदमाश

UP Mau Encounter : उत्तर प्रदेश में एक और एनकाउंटर हुआ। पुलिस ने एक नामी बदमाश को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में ले लिया। आइए जानते हैं कि कौन है वो बदमाश?

विज्ञापन

UP Mau Encounter : उत्तर प्रदेश में एक और एनकाउंटर का मामला सामने आया है। यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मुठभेड़ में एक नामी बदमाश को गाली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह एनकाउंटर पूर्वी यूपी के मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र में धवरियासाथ गांव के पास हुआ। पुलिस और बदमाश दीपक गोंड के बीच रविवार तड़के मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें बदमाश दीपक गोंड को गोली लगी और वह जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढे़ं : ताइक्वांडो खिलाड़ी के मर्डर में बड़ा खुलासा, पुलिसवाला निकला मास्टरमाइंड

विज्ञापन

कौन है बदमाश?

दीपक गोंड आजमगढ़ कोतवाली क्षेत्र का नामी बदमाश है। उसकी उम्र 29 साल बताई जा रही है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। पुलिस की मुठेभड़ में घायल बदमाश का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस उसे जेल भेज देगी।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : UP उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, अश्लील वीडियो वायरल होते ही जिलाध्यक्ष हटाया

नोएडा में हुआ था एनकाउंटर

विज्ञापन

आपको बता दें कि इससे पहले गौतमबुद्ध नगर में गुरुवार की रात को एनकाउंटर हुआ था, जिसमें पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हो गए। यूपी में जब से योगी की सरकार आई है तब से बदमाशों को ढूंढ-ढूंढकर जेल भेजा जा रहा या फिर एनकाउंटर कर दिया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola