ताइक्वांडो खिलाड़ी के मर्डर में बड़ा खुलासा, पुलिसवाला निकला मास्टरमाइंड

UP Jaunpur Crime News : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में ताइक्वांडो खिलाड़ी मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ। इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड पुलिसवाला निकला। पुलिस ने दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Jaunpur news

ताइक्वांडो खिलाड़ी के मर्डर में दरोगा गिरफ्तार।

विज्ञापन

UP Jaunpur Crime News (नितिश कुमार, जौनपुर) : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में ताइक्वांडो खिलाड़ी की तलवार से गर्दन काटकर हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी यूपी पुलिस के दरोगा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। पुलिस की जांच पड़ताल में खुलासा हुआ कि हत्या के एक दिन पहले और घटना के बाद हत्यारोपियों से दरोगा की कई बार बातचीत हुई थी। इस हत्याकांड में दरोगा को षड्यंत्र रचने में दोषी पाया गया।

आपको बता दें कि गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में 30 अक्टूबर की सुबह जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने हमला बोलकर ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव उर्फ छोटू की तलवार से गर्दन काटकर हत्याकर दी। इस वारदात से पूरा इलाका दहल गया। परिवार वालों ने इस मामले में लालता प्रसाद यादव और उसके बेटे रमेश यादव, मेरठ जिले के मवाना थाने पर तैनात दरोगा राजेश यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद ही पुलिस ने लालता यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी रमेश यादव ने अपने छोटे भाई के साथ 31अक्टूबर को लखनऊ जिले के अलीगंज थाने में सरेंडर कर दिया।

Advertisment

यूपी पुलिस ने इसलिए दरोगा को किया गिरफ्तार

गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष ने आरोपी दरोगा राजेश यादव को गौराबादशाहपुर थाने पर बुलाकर पूछताछ की। जांच में पता चला कि हत्या के एक दिन पहले और घटना के बाद दरोगा राजेश यादव की हत्यारोपियों से कई बार मोबाइल पर बात हुई थी, जिससे साफ हो गया कि यह एक सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र करके अनुराग यादव की हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दरोगा राजेश यादव को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

ताइक्वांडो खिलाड़ी हत्याकांड में पांच के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन

इस मामले में केराकत के क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक ने बताया कि 30 अक्टूबर को गौराबादशाहपुर थाना के कबीरूद्दीनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर अनुराग यादव की गला काटकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। राजेश यादव जोकि मेरठ में एसआई पद पर तैनात थे। उन्हें शनिवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ