Greater Noida News: उत्तर प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई उड़ान मिलने वाली है. मथुरा के राया अर्बन सेंटर में 750 एकड़ में प्रस्तावित ‘हेरिटेज सिटी’ का विकास अब हाइब्रिड मॉडल पर किया जाएगा. यह परियोजना धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगी. हेरिटेज सिटी के विकास का प्रस्ताव आगामी 7 नवंबर को प्रस्तावित यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा.
पीपीपी मॉडल पर होगा धार्मिक व सामाजिक विकास
हेरिटेज सिटी का विकास पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर किया जाएगा. इस मॉडल के तहत धार्मिक, सामाजिक, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए संयुक्त निवेश और निजी सहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा. वहीं आवासीय गतिविधियों के लिए यमुना प्राधिकरण स्वयं योजना निकालकर भूखंडों का आवंटन करेगा. यह मॉडल क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित करेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेगा.
NHAI ने बदला रूट
परियोजना को जोड़ने वाले मार्ग को लेकर एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने भी अहम बदलाव किए हैं.
अब एनएच-44 को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले मार्ग में आंशिक परिवर्तन किया गया है, जिससे राया अर्बन सेंटर तक बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी.
सांस्कृतिक धरोहर का संगम बनेगा प्रोजेक्ट
यह परियोजना धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक गतिविधियों और आधुनिक शहरी विकास का एक अनोखा संगम होगी. इसमें मंदिर, संग्रहाल, कला केंद्र, सांस्कृतिक मंच और स्थानीय हस्तशिल्प से जुड़े व्यावसायिक क्षेत्र विकसित करने की योजना है.
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
4 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
6 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
9 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
10 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
10 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
20 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
20 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
20 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines