पटरी पार करते समय गिरी महिला के ऊपर से निकली ट्रेन, वीडियो में देखें चमत्कार

यूपी के मथुरा में एक महिला ट्रेन के नीचे से पटरी पार कर रही थी। इस दौरान अचानक ट्रेन चल पड़ी। ऐसे में महिला ट्रेन और पटरी के बीच फंस गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Woman Trapped under Train

Woman Trapped under Train

मथुरा से लाल कृष्ण की रिपोर्ट।

विज्ञापन

Woman Trapped under Train: यूपी के मथुरा में रेलवे स्टेशन पर एक चमत्कारिक घटना हो गई। एक महिला ट्रेन के नीचे से पटरी पार करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अचानक ट्रेन चल पड़ी। इस दौरान प्लेटफाॅर्म पर मौजूद लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे। हालांकि इस दौरान महिला को खरोंच तक नहीं आई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर सोमवार की सुबह करीब 11 बजे मालगाड़ी आगरा की ओर रवाना हो रही थीं इस दौरान दो महिलाएं प्लेटफाॅर्म संख्या 2 से 1 पर जाने के लिए मालगाड़ी के नीचे से गुजरने का प्रयास कर रही थीं। इनमें से एक महिला जैसे ही मालगाड़ी के नीचे घुसी, ट्रेन अचानक चल पड़ी। इसके बाद प्लेटफाॅर्म पर मौजूद लोग चिल्लाने लगे।

विज्ञापन

घटना का वीडियो हो रहा वायरल

दूसरी महिला और आसपास खड़े लोग जोर-जोर से गाड़ी को रोकने के लिए चिल्लाने लगे, लेकिन ट्रेन नहीं रुकी। इस दौरान महिला बिना हिले पटरियों पर लेटी रही। प्लेटफाॅर्म पर खड़े लोग महिला के साथ कुछ अनहोनी ना हो इसलिए ईश्वर से प्रार्थना करने लगे। गाड़ी के गुजरने के बाद महिला खड़ी होकर प्लेटफाॅर्म तक पहुंची। इस दौरान मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों और वेंडरों ने बताया कि मथुरा जंक्शन का पुराना फुट ओवर ब्रिज बंद हो चुका है, जिसके कारण लोग पटरियों से ही पार कर रहे हैं। फुट ओवर ब्रिज को मुड़िया मेला के दौरान मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया। फिलहाल रेलवे अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं गया है।

विज्ञापन

जानें क्या बोले अधिकारी

रेलवे के पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया महिला गाड़ी के नीचे आ गई थी, लेकिन उसे कोई चोट नहीं आई। गश्त के दौरान महिला की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। घटना को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है। फिलहाल इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ