Manthan Uttar Pradesh: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) बुधवार (6 मार्च) को ‘न्यूज 24’ के ‘ मंथन उत्तर प्रदेश’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने INDI गठबंधन, अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि परिवार वादी जितने भी दल हैं, इनका निर्णायक समय आ गया है। इनका गठबंधन न टिकने वाला है , न रुकने वाला है, इनकी न कोई नियत है, न इनका कोई नेता है। सब प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। ये लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखते हैं। यह तो वही बात हुई- दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई इधर गिरा, कोई उधर गिरा।
‘समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बन गई है’
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि INDI गठबंधन न टिकने वाला है न जीतने वाला है। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बन गई है। अखिलेश यादव जन्मजात पिछड़ा, दलित, महिला और युवा विरोधी हैं। आज उनकी खुद की पार्टी में कलह है, परिवार में कलह है। वे परिवार में लड़ रहे हैं। यूपी में सभी 80 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत होगी।
‘विपक्ष को नहीं मिल रहा प्रत्याशी’
केशव मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी और गठबंधन तैयार है। यूपी की 80 की 80 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत होगी। नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता चुनाव लड़ रही है। विपक्ष को प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पूरी पार्टी, पूरा गठबंधन पूरी ताकत के साथ एनडीए को जीत दिलाने जा रहा है। यह दावा अहंकार नहीं, विश्वास है। हमने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है। यह जनता देख रही है।
यह भी पढ़ें: UP की सभी 80 सीटें जीतेगी BJP, रायबरेली में भी होगी कांग्रेस की हार; Manthan Uttar Pradesh में बोले ब्रजेश पाठक
‘सपा और कांग्रेस का नहीं खुलेगा खाता’
डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी के एक साथ चुनाव लड़ने पर कहा कि यूपी में सपा और कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। इस बात को वे जानते हैं। इसीलिए ये लोग अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उनके बयान उनकी हताशा और निराशा को दिखा रहा है। लालू प्रसाद यादव के बयान का जवाब 140 करोड़ की जनता देने जा रही है। किसी भी राज्य में विपक्ष का खाता नहीं खुलने वाला है। हमने ऐसा काम किया है कि नरेंद्र मोदी 10 साल से प्रधानमंत्री हैं। आज भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है।
‘रायबरेली में भी खिलेगा कमल’
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस समय देश में कमल की आंधी चल रही है। रायबरेली हो या अमेठी, हर तरफ कमल खिलेगा। कांग्रेस को 2014 और 2019 की तरह 2025 में भी कांग्रेस को दोनों सीटों पर हार मिलेगी। उन्होंने नारा दिया- 100 में 75 हमारा है, 25 में बंटवारा है। बंटवारे में भी आधा हमारा है।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: MP में क्या BJP करेगी क्लीन स्वीप, ढह पाएगा कमलनाथ का अभेद्य किला?
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines