Manoj Pandey Resigns Samajwadi Party Chief Whip: राज्यसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा में समाजवादी पार्टी के चीफ व्हिप मनोज पांडेय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भेजे पत्र में अपने पद से इस्तीफा देने की जानकारी दी। मनोज पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। वहीं, अखिलेश यादव के निर्देश पर मनोज पांडेय की नेम प्लेट विधानसभा से हटा दी गई है।
हमेशा से सनातन धर्म के समर्थक रहे हैं मनोज पांडेय
सपा विधायक मनोज कुमार पांडे के इस्तीफे पर मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मनोज पांडे हमेशा से सनातन धर्म के समर्थक रहे हैं। वह हमेशा इसी को लेकर बयान देते रहे हैं। वे चाहते थे कि सभी लोग अयोध्या आएं और दर्शन करें। यही वजह है कि वे पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास दिखा रहे हैं और ऐसा निर्णय ले रहे हैं।
कौन हैं मनोज कुमार पांडेय?
मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार से विधायक हैं। उनका जन्म 15 अप्रैल 1968 को रायबरेली में हुआ। वे 2012 से विधायक हैं। वे सपा की अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से शिक्षा ग्रहण की है।
यह भी पढ़ें: राज्यसभा की 15 सीटों पर वोटिंग आज, यूपी समेत 3 राज्यों में रोचक हुआ मुकाबला
सपा-बीजेपी के बीच मुकाबला हुआ रोचक
बता दें कि पहले से अंदेशा जताया जा रहा था कि सपा के कुछ विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। मनोज पांडेय का इस्तीफा इसी अटकलों के बीच आया है। बीजेपी के 8 और सपा के तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी की तरफ से आठवां उम्मीदवार उतारने के बाद मुकाबला रोचक हो गया है। आठवें उम्मीदवार को जिताने के लिए बीजेपी के पास 10 वोट कम हैं।
यूपी विधानसभा में किस दल के पास कितने विधायक?
यूपी विधानसभा में कुल 403 सदस्य हैं। इसमें बीजेपी के पास 252, जबकि सपा के पास 108 हैं। इसके अलावा, सपा की गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के पास 2 सीटें हैं, जबकि बीजेपी की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के पास 13, निषाद पार्टी के पास 6, राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के पास 9, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के पास 6, जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के पास 2 और बसपा के पास एक सीट है। चार सीटें रिक्त हैं।
यह भी पढ़ें: देश के सबसे उम्रदराज सांसद का निधन, कौन थे Shafiqur Rahman Barq, जो 9 बार जीत चुके थे चुनाव
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
56 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
10 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
10 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
23 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines