भारत जोड़ो यात्रा में क्यों जोड़ा गया न्याय शब्द? मोहब्बत की नगरी में संग आए राहुल-अखिलेश

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। गठबंधन के बाद अखिलेश यादव कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। आगरा में राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक मंच पर दिखे। साथ ही प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं।

Akhilesh Yadav Rahul Gandhi Priyanka Gandhi

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में साथ दिखे राहुल गांधी और अखिलेश यादव।

Lok Sabha Election 2024 : देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। मोहब्बत की नगरी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची, जहां एक मंच पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव साथ-साथ दिखे। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में न्याय शब्द क्यों जोड़ा गया।

विज्ञापन

नफरत का कारण अन्याय है, इसलिए यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा

विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में आपके साथ 24 घंटे अन्याय होगा। नफरत का कारण अन्याय है, इसलिए हमने भारत जोड़ो यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी नफरत फैला रही है और हम मोहब्बत से इस नफरत को हटाने का काम करेंगे।

विज्ञापन

एनडीए को हराने का काम करेगा गठबंधन : अखिलेश यादव

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कहा कि देश-दुनिया में आगरा शहर पहचाना जाता है। मुझे इस बात की खुशी है कि ये मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है। आने वाले समय में संविधान और लोकतंत्र को बचाने की सबसे बड़ी चुनौती हैं। हमें उम्मीद है कि इंडिया गठबंधन और पीडीए की लड़ाई एनडीए को हराने का काम करेगी।

विज्ञापन

आगरा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए अखिलेश यादव

विज्ञापन

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगरा पहुंची, जहां समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव साथ-साथ एक मंच पर नजर आए। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं। इस दौरान दोनों नेताओं ने जनता को संबोधित किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ