Bank Loot In Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बैंक लूट का अजब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की एक ब्रांच को निशाना बनाया और यहां से 8.53 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि शख्स ने हेलमेट पहन रखा था ताकि उसकी पहचान न हो सके। वहीं, हथियार के नाम पर उसके हाथ में दंराती थी।
लूट की पूरी वारदात कैशियर काउंटर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। फुटेज में देखा जा सकता है कि कैशियर काउंटर के बाहर हेलमेट पहने खड़ा एक शख्स अचानक अंदर घुस जाता है। कैशियर उसे रोकने की कोशिश करता है लकिन लुटेरा एक दरांती निकालकर उसकी गर्दन पर रख देता है। इसके बाद कैशियर नोटों की गड्डियां निकालकर लुटेरे के बैग में रखता हुआ नजर आता है।
पैसा लिया और आराम से निकल गया
इसके बाद लुटेरा आराम से वहां से चला जाता है। यह घटना शहर के वीआईपी इलाके में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की सिविल लाइन ब्रांच की है। बैंक मैनेजर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया है और जांच शुरू कर दी है। बैंक के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार लुटेरे को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस ने बताया कि हमें दोपहर 12.15 बजे लूट के बारे में जानकारी मिली थी। हेलमेट पहने हुआ एक अज्ञात शख्स करीब 20 मिनट तक बैंक के अंदर था। उसने लूट को अंजाम देने से पहले इस बात का इंतजार किया कि बैंक के अंदर कम से कम लोग हों। जब अधिकतर लोग बैंक के बाहर चले गए थे तब उसने वारदात को अंजाम गिया। हमने बाकी पुलिस स्टेशनों को भी इसके बारे में जानकारी दे दी है।
ये भी पढ़ें: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत अचानक बिगड़ी
ये भी पढ़ें: अयोध्या के लिए आठ शहरों से उड़ेंगी नई फ्लाइट्स
ये भी पढ़ें: दुकान में EVM मशीन मिलने का सच आया सामने
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
4 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
4 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
5 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
6 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines