Farrukhabad News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में भगवा कुर्ते में नमाज पढ़ने के लिए गए एक शख्स को इमाम ने रोक दिया। इसके बाद शख्स की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इमाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक मामला फर्रुखाबाद की एक मस्जिद का है। शमशाबाद इलाके के रहने वाले आसिफ अली ने इमाम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आसिफ अली ने कहा कि इमाम ने उनसे कहा कि भगवा रंग दूसरे धर्म का प्रतीक है, इसलिए उन्हें मस्जिद में उस रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
इमाम पर लगाए ये आरोप
शिकायतकर्ता ने पुलिस से कहा कि मस्जिद के इमाम उसके कुर्ते के रंग को देखकर परेशान थे, जिस पर आसिफ अली ने आपत्ति जताई और कहा कि इस्लाम लोगों को सभी रंग पहनने की अनुमति देता है। आसिफ का आरोप है कि इमाम ने उसका सार्वजनिक तौर पर अपमान भी किया।
पुलिस ने दिया ये बयान
आसिफ की शिकायत के आधार पर फर्रुखाबाद पुलिस ने इमाम महताब हाफिस के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कायमगंज के डिप्टी एसपी सोहराब आलम का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है कि शख्स को किस बात के लिए रोका गया था। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
3 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
5 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
6 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
7 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
9 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
11 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
12 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
13 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
14 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines